सरकार ने बढ़ाया धान खरीदी का लक्ष्य, अब 90 लाख टन की होगी खरीदी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने धान खरीदी के लक्ष्य में बढ़ोतरी की है। अब 85 की जगह 90 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होगी। मुख्य सचिव आरपी मंडल ने मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक ली, बैठक में उन्होंने 1 दिसंबर से पहले खरीदी की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं और किसानों को खरीदी केंद्र में कोई परेशानी ना हो, ये भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बता दें 90 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की लागत करीब 22 हजार 500 करोड़ होगी।
वहीं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि प्रदेश में बारदानों की कमी की वजह से धान खरीदी में देरी हुई। बारदाने से लेकर राशि तक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अतिरिक्त किसानों का पंजीयन बताता है। लोग सरकार पर विश्वास कर रहे हैं।
इधर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि धान खरीदी के पंजीयन का आंकड़ा बढ़ा है। 21 लाख 47 हजार किसानों ने धान खरीदी के लिए कराया पंजीयन कराया है। धान खरीदी 1 दिसंबर से की जाएगी। वहीं धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां भी पूरी कर ली है। आगे उन्होंने कहा कि बारदानों की कमी की वजह से हुई धान खरीदी में देरी, बारदाने से लेकर राशि तक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अतिरिक्त किसानों का पंजीयन बताता है लोग सरकार पर विश्वास कर रहे हैं
पिछले साल 19 लाख 55 हजार किसानों ने कराया था पंजीयन।