Chhath Puja 2024: छठ पर सरकारी छुट्टी, इस राज्य की मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर किया बड़ा ऐलान, एलजी ने लिखा था CM को पत्र

chhath festival: दिल्ली में होगी छठ महापर्व पर सरकारी छुट्टी एलजी विनय सक्सेना ने लिखा सीएम आतिशी को पत्र, कहा जल्द प्रस्ताव भेजे सरकार

Chhath Puja 2024: छठ पर सरकारी छुट्टी,  इस राज्य की मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर किया बड़ा ऐलान, एलजी ने लिखा था CM को पत्र

दिल्ली। बिहार के बाद देश के एक और राज्य में पूर्वांचल के प्रमुख त्यौहार छठ (chhath puja 2024) के मौके पर सरकारी छुट्टी घोषित हो गई है। बिहार, बंगाल और झारखंड के बाद देश की राजधानी दिल्ली में भी सरकार छठ (chhath puja 2024) के दिन 7 नवंबर को सरकारी छुट्टी का आधिकारिक ऐलान हो गया है।

दिल्ली सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा- मुझे यह बताते हुए ख़ुशी है कि दिल्ली सरकार ने फ़ैसला लिया है कि 7 नवम्बर को छठ के त्यौहार की छुट्टी होगी, कि सभी पूर्वांचली भाई-बहन धूम-धाम से छठ का त्यौहार मना सकें

— Atishi (@AtishiAAP) November 1, 2024


LG ने लिखा था सीएम को पत्र 

आपको बता दें कि दिल्ली के उप राज्यपाल विनयकुमार सक्सेना ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली में छठ महापर्व(chhath puja 2024) के दिन यानी 7 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का प्रस्ताव भेजने को कहा था। इसके कुछ ही घंटों बाद दिल्ली सरकार ने छठ पर छुट्टी का ऐलान कर दिया।

एलजी ने पत्र में क्या लिखा था?

एलजी विनय सक्सेना ने सीएम आतिशी को लिखे पत्र में कहा, "कुछ दिनों में हम छठ (chhath puja 2024) मना रहे होंगे. आस्था का ये पर्व चार दिन तक मनाया जाता है, जिसमें तीसरा दिन जब अस्तांचल सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया जाता है, सबसे महत्वपूर्ण है.

publive-image

" इस साल 7 नवंबर को पड़ने वाला ये दिन पहले से ही Restricted अवकाश के रूप में घोषित है. मेरा आग्रह है कि सरकार गुरुवार (7 नवंबर) को पूर्णकालिक अवकाश घोषित करे और इससे संबंधित फाइल शीघ्रातिशीघ्र प्रेषित करे."

दिल्ली में रहते हैं बिहार-झारखंड के लाखों लोग

दिल्ली में बिहार, झारखंड समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के रहने वाले लाखों लोग छठ (chhath puja 2024) धूमधाम से मनाते हैं। दरअसल दिल्ली में बिहार, झारखंड और यूपी के लाखों लोग रहते हैं। इन राज्यों के लोगों के लिए छठ सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। लाखों लोगों की आस्था को देखते हुए ही उपराज्यपाल ने सीएम को चिट्ठी लिखी थी।

दिवाली के छह दिन बाद मनाते हैं छठ

आपको बता दें कि दिवाली के छह दिन बाद छठ पर्व (chhath puja 2024) मनाया जाता है। इस महापर्व में चार दिनों तक छठी मैया और सूर्य देवता की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय और खरना से होती है। इसके बाद डूबते और उगते सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। इसमें महिलाएं नदी में कमर तक जल में डूबकर सूर्यदेवता को अर्घ्य देती है। छठ पर्व के दौरान 36 घंटों तक निर्जला व्रत रखा जाता है, जो बहुत मुश्किल माना जाता है।

publive-image

मान्यताओं के मुताबिक छठी मइया की पूजा करने से सुख-समृद्धि और संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है। छठ पूजा (chhath puja 2024) विश्वास, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति आभार जताने का एक तरीका माना जाता है। मुख्य रूप से ये महापर्व बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है।

इन राज्यों में भी छठ पर छुट्टी

बिहार, झारखंड, बंगाल और यूपी के कई हिस्सों में भी छठ पूजा (chhath puja 2024) के मौके पर सरकारी छुट्टी होती है। बिहार में तो छठ पूजा के मौके पर 4 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस साल यह त्योहार (chhath puja 2024) 7 नवंबर की देर रात 12 बजकर 41 मिनट पर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शुरू होगा और 8 नवंबर की देर रात 12 इसका समापन है।
छठ पूजा का पहला दिन, 5 नवंबर 2024- नहाय खाय
छठ पूजा का दूसरा दिन, 6 नवंबर 2024- खरना
छठ पूजा का तीसरा दिन, 7 नवंबर 2024-संध्या अर्घ्य
छठ पूजा का चौथा दिन, 8 नवंबर 2024- उषा अर्घ्य

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article