Khush Khabri: सरकारी कर्मचारियों को सरकार का तोहफा! बढ़ सकता है मंहगाई भत्ता...

Khush Khabri: सरकारी कर्मचारियों को सरकार का तोहफा! बढ़ सकता है मंहगाई भत्ता... Government gift to government employees! Dearness allowance may increase

Khush Khabri: सरकारी कर्मचारियों को सरकार का तोहफा! बढ़ सकता है मंहगाई भत्ता...

भोपाल। कोरोना महामारी के इस दौर में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दे सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता (Dearness Allowance)जुलाई में बढ़ाया जा सकता है। जुलाई महीने में मंहगाई भत्ता बढ़ाए जाने की संभावना दिख रही है। जुलाई महीने से डीए बढ़ने के बाद अगस्त माह से इसका भुगतान भी किया जा सकता है। केंद्र सरकार कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता देने में राहत दे सकती है। जानकारी के मुताबिक जून के महीने में डीए पर लगी रोक सरकार द्वारा हटाई जा सकती है। इसके बाद से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी।

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में पीएफ और ग्रेच्युटी के बेसिक और मंहगाई भत्ते को शामिल किया जाता है। इसके साथ वेतन सहित डीए बढ़ने पर पीएफ भी 12 प्रतिशत अधिक हो जाता है। वहीं अगर जुलाई महीने में डीए बढ़ता है तो मंहगाई भत्ता भी 28 फीसदी तक हो सकता है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार द्वारा 17 फीसदी मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है। वहीं उम्मीद लगाई जा रही है कि जुलाई में सरकार 11 फीसदी मंहगाई भत्ता बढ़ा सकता है।

सरकारी दफ्तर खुलेंगे....
बता दें कि प्रदेश में कोरोना की रफ्तार को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया था। अब कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ रही है। इसी को देखते हुए 1 जून से अनलॉक की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही अब सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को भी ऑफिस पहुंचना होगा। हालांकि इसके लिए सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है।

इस नई गाइडलाइन के अनुसार अब सरकारी दफ्तरों में 100 प्रतिशत अधिकारी और 50 प्रतिशत कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। हालांकि जरूरी सेवाओं के लिए अलग नियम रहेंगे। बता दें कि प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए ऑफिस में कर्मचारियों की संख्या घटाने के आदेश दिए गए थे। अब कोरोना की रफ्तार कम होते ही स्थिति सामान्य हो रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article