government employees salary : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले आएगी सैलरी, आदेश जारी

government employees salary : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दीपावली से पहले आएगी सैलरी, आदेश जारी

भोपाल। दीपावाली से पहले मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए सौगात दी है। दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों के अकाउंट में उनकी सैलरी दे दी जाएगी। बता दें कि समय से पहले अकाउंट में सैलरी जमा किए जाने का फैसला दीपावली के मद्देनजर शिवराज सरकार ने लिया है। वहीं सीएम शिवराज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं। सभी कर्मचारी साथियों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article