Government employee: सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने दिया तोहफा, केंद्र के समान किया महंगाई भत्ता

भोपाल। सरकारी कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। यह घोषणा मुख्यमंत्री चौहान ने अपने जन्मदिन के मौके पर की है। इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कोरोना महामारी में कड़की के कारण सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता नहीं बढ़ा पाए लेकिन अब सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 31% हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़े हुए महंगाई भत्ते का पेमेंट अप्रैल से किया जाएगा।
वर्तमान में प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 20% है जो अक्टूबर माह में 8% बढ़ाया गया था। इस घोषणा में मुख्यमंत्री ने सीधे 11% महंगाई भत्ता बढ़ाया है जिससे यह अब 20% से बढ़कर 31% हो जाएगा।
पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने ही है मांग
कांग्रेस शासन वाले राज्य छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाली के बाद मध्यप्रदेश के कर्मचारियों ने भी इसे लागू करने की मांग है। इससे पहले भी इसे लागू करने की मांग कर्मचारियों द्वारा उठाया जा चुका है। हालांकि मुख्यमंत्री द्वारा आज इसे लेकर कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है।
0 Comments