Modi Cabinet Change: अब किरेन रिजिजू नहीं अर्जुन राम मेघवाल होंगे कानून मंत्री, जानिए बड़ी खबर

अब कानूनी मंत्री किरेन रिजिजू की जगह पर नए मंत्री को जगह दी गई है। यहां पर रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Modi Cabinet Change:  अब किरेन रिजिजू नहीं अर्जुन राम मेघवाल होंगे कानून मंत्री, जानिए बड़ी खबर

नई दिल्ली।Modi Cabinet Change इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर मोदी सरकार की कैबिनेट में बड़ा बदलाव हुआ है जहां पर अब कानूनी मंत्री किरेन रिजिजू की जगह पर नए मंत्री को जगह दी गई है। यहां पर रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी निभाएंगे।

जानिए क्या है बड़ा नोटिफिकेशन

आपको बताते चले कि, यहां पर बदलाव को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन जारी हुआ था जिसमें कहा गया कि, मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। रिजिजू को अर्थ एंड साइंस मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। बता दे कि, रिजिजू को 2021 में कानून मंत्री बनाया गया था।

इस बयान को लेकर रहे थे चर्चा में 

आपको बताते चले कि, पूर्व कानून मंत्री किरेन रिजिजू का बयान सामने आया था जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसमें कॉलेजियम को लेकर भी कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है। देश में सभी लोग संविधान के हिसाब से काम करते हैं। उन्होंने रिटायर्ड जजों पर भी बयान दिया था। कहा था- कुछ रिटायर्ड जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article