Chhattisgarh News: आज प्रदेशभर में ठप रहेंगी सरकारी एंबुलेंस सेवाएं, 5 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी

आज राजधानी में संजीवनी एंबुलेंस की सेवाएं ठप रहेंगी। कर्मचारी कल्याण संघ अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Chhattisgarh News: आज प्रदेशभर में ठप रहेंगी सरकारी एंबुलेंस सेवाएं, 5 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर कर्मचारी

रायपुर। आज राजधानी में संजीवनी एंबुलेंस की सेवाएं ठप रहेंगी। कर्मचारी कल्याण संघ अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। इसलिए आज राजधानी समेत प्रदेशभर में 108 और 102 की एंबुलेंस सेवाएं मरीजों के लिए नहीं मिलेंगी।

21 सितंबर को सीएम हाउस का करेंगे घेराव

सभी कर्मचारी कल्याण संघ के कर्मचारी नवा रायपुर के तूता धरनास्थल तक प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा है कि हम लोगों से दो से तीन माह तक कार्य कराने के बाद वेतन का भुगतान किया जाता है। उन्होंन आगे कहा कि 21 सितंबर को हम लोग सीएम हाउस का घेराव भी करेंगे।

पहले भी कर चुके आंदोलन

कर्मचारियों का कहना है कि हम लोग अधिकारियों को अपनी मांगों को लेकर कई बार अवगत करा चुके हैं। बावजूद इसके अभी कोई ठोस कदन प्रशासन ने नहीं उठाया है। वहीं पहले भी इस मसले पर आंदोलन किया जा चुका है। पहले भी हमे अधिकारियों की तरफ से सिर्फ आश्वासन ही दिया गया है।

प्रदेशभर में है करीब 3,200 कर्मचारी

बाकि हमारी मांगों को अभी तक पूरी नहीं हुई है। अब जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती है तब हम आंदोलन करेंगे। प्रदेशभर में करीब 3,200 कर्मचारी 108 और 102 की सेवाओं से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा प्रदेश में 300 संजीवनी और 240 महतारी एक्सप्रेस भी चल रही हैं।

कर्मचारियों मांगें इस तरह हैं-

- 102 महतारी एंबुलेंस सेवा का नई सेवा प्रदाता ठेका कंपनी द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन को निरस्त कर दस वर्षों से सेवा कार्य कर रहे कर्मचारिरयों को उनके वर्तमान कार्यस्थल पर पुन: पदस्थापना और वर्ष 2018 से शेष बचे हुए कर्मचारियों का समायोजन।

- 108 और 102 के कर्मचारियों के पूर्व बकाया वेतन का तुरंत भुगतान। माह के पहले सप्ताह में कर्मचारियों का वेतन भुगतान जारी किया जाए।

-कर्मचारियों को वर्ष 2018 से 2023 तक का वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ एरियर के रूप में एकमुश्त भुगतान।

- आठ घंटे का काम निर्धारित, अतिरिक्त समय में किए गए कार्य काी ओवरटाइम राशि दें।

- मुख्यमंत्री के वादे के अनुसार 108 और 102 एंबुलेंस सेवा को ठेका प्रथा से हटाकर सरकार द्वारा स्वयं संचालन कर 60 वर्ष तक नौकरी की गारंटी।

ये भी पढ़ें:

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने कंबोडिया पर 3-0 की जीत दर्ज की, वहीं फुटबॉल में चीन ने भारत को 5-1 से हराया

Chanderi Festival: 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है चंदेरी महोत्सव, बनते देख सकेंगे चंदेरी की साड़ियां, DJ Night’s के साथ ये होगी खासियत

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की टेंशन, ICICI लाया है 2 दमदार प्लान

US Robocall Scam: फर्जी कॉल के जरिए अमेरिकी नागरिकों को लगाया करोड़ों का चूना, दो भारतीयों को इतने महीने की सजा

Canada India Tensions: कनाडा से बिगड़े रिश्ते का सिखों पर क्या होगा असर, SGPC ने कही ये बड़ी बात

रायपुर न्यूज, छत्तीसगढ न्यूज, संजीवनी एंबुलेंस ठप, एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित, कर्मचारी कल्याण संघ, Raipur News, Chhattisgarh News, Sanjeevani ambulance stalled, ambulance services affected, Employees Welfare Association

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article