Govardhan Pujan: भगवान कृष्ण के 56 भोग का गोवर्धन पर्वत से क्या है संबंध ?

"क्या आप जानते हैं भगवान को 56 प्रकार का ही भोग क्यों लगाते हैं?
दरअसल, इसके पीछे कुछ पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं।
धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण एक दिन में 8 बार भोजन करते थे। लेकिन जब श्री कृष्ण के कहने पर ब्रजवासियों ने देवराज इंद्र की पूजा न करके गोवर्धन की पूजा शुरू की, तो इंद्रदेव क्रोधित हो गए और उन्होंने ब्रज में भयंकर barish कर दी तब कृष्णजी ने अपनी कनिष्ठा उंगली से गोवर्धन पर्वत को उठाकर पूरे ब्रज की रक्षा की।

कथाओं के अनुसार 8वें दिन बारिश बंद होने के ब्रजवासियों ने राहत की सांस ली।

इस दौरान भगवान कृष्ण ने 7 दिन तक कुछ नहीं खाया... चूंकि वे दिन में 8 बार खाना खाते थे, इसलिए 7 दिन के हिसाब से 8 पहर के 56 भोग उनके लिए बनाए गए। यही कारण है कि आज भी भगवान कृष्ण को 56 प्रकार के भोग लगाए जाते हैं।"

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article