Govardhan Puja 2023 Bhog: इस गोवर्धन पूजा पर कान्हाजी को लगाएं ये सारे भोग, भगवान होगें खुश

अगर आप भी गोवर्धन पूजा के लिए भोग बनाने वाले है तो इन विकल्पों को शामिल कर सकते है जो भगवान को प्रिय होते है।

Govardhan Puja 2023 Bhog: इस गोवर्धन पूजा पर कान्हाजी को लगाएं ये सारे भोग, भगवान होगें खुश

Govardhan Puja 2023 Bhog: दीपावली के दूसरे दिन जहां पर गोवर्धन पूजा का महत्व होता है वहीं पर इस मौके पर भगवान श्रीकृष्णा की पूजा की जाती है। जहां पर इस पूजा के दिन मथुरा और वृंदावन में काफी उत्‍साह देखा जाता है वहीं पर अवसर पर पूजा के बाद 56 भोग का प्रसाद भी भगवान को लगाया जाता है। अगर आप भी गोवर्धन पूजा के लिए भोग बनाने वाले है तो इन विकल्पों को शामिल कर सकते है जो भगवान को प्रिय होते है।

गोवर्धन पूजा पर कान्हाजी को लगाएं स्‍पेशल भोग

यहां पर गोवर्धन पूजा के मौके पर आप इन चीजों का भोग लगा सकते है ,जैसे-

बेसन लड्डू (Besan Laddu)

गोवर्धन पूजा के मौके पर आप कान्हा जी बेसन के लड्डू का भोग भी लगा सकते है जो भगवान को प्रिय होता है वहीं घर पर बनाना भी आसान होता है। अगर आप बेसन और मिश्री से लड्डू बनाकर भगवान को भोग लगाएं तो आप पर भगवान की कृपा बनी रहेगी।

Besan ladoo recipe | Besan laddu | How to make besan ladoo

माखन मिश्री (butter sugar candy)

गोवर्धन पूजा के मौके पर आप कान्हा जी की पूजा करते है तो आप माखन मिश्री का भोग लगाएं  तो भगवान प्रसन्न होगें। अगर आप जानते  ना हो तो बता दें, माखन मिश्री भगवान के लिए प्रिय होता है और मंदिरो में भोग लगाते है।

Janmashtami Special : माखन मिश्री खाने के फायदे - Grehlakshmi

खीर का भोग (kheer)

माखन मिश्री के अलावा अगर आप पूजा के बाद भोग के तौर पर कान्हा जी को चावल से बनी खीर का भोग लगाते है तो अच्छा माना जाता है। इसमें  खीर को जायकेदार बनाने के लिए कस्‍टर्ड पाउडर या केवड़े का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

Yummy Aloo Kheer recipe in 20 mins using Geek Robocook

मोहन थाल (Mohan Thal)

गोवर्धन पूजा के मौके पर अगर आप मोहन थाल का भोग लगाते है तो अच्छा होता है। यह खास तौर राजस्थान में बनी होती है और पूजा के मौके पर मथुरा और वृंदावन में भी मंदिरों में चढ़ाई जाती है,ये भी कान्‍हा जी को प्रसन्‍न करने में मदद कर सकती है।

Mohanthal Recipe - Traditional Diwali Sweet - Gram Flour Fudge

पंचामृत (Panchamrit)

जैसा कि, आप जानते है हिंदू धर्म के अनुसार किसी भी पूजा के लिए एक अनिवार्य सामग्री है। यह देवताओं को चढ़ाया जाने वाला दिव्य प्रसाद है और अभिषेक के दौरान भी इसका उपयोग किया जाता है।

गोवर्धन पूजा के मौके पर पंचामृत के भोग लगाने में इसमें दो शब्दों, पंच (पांच) और अमृत (देवताओं का दिव्य अमृत) से मिलकर बना है। ऐसा कहते हैं, इसके सेवन से तमाम परेशानियां दूर होती हैं और सेहत के लिए भी यह लाभदायक होता है।

Panchamrut Recipe (Panchamrit / Charanamrit) - Easy Indian Cookbook

सूजी का हलवा (semolina pudding)

गोवर्धन पूजा के मौके पर आप भोग के तौर पर सूजी के हलवे का भोग लगा सकते है। यहां पर भगवान श्री कृष्ण के पसंदीदा भोग में से यह एक है, इसलिए तमाम मीठे पकवानों में इस भी बनाना चाहिए।दिवाली से पहले और बाद तक रौशनी और उत्साह का माहौल रहता है।

सूजी का हलवा रेसिपी | Suji Ka Halwa Recipe In Hindi |

ये भी पढ़ें

EPFO News: नौकरी बदलते ही PF अकाउंट को करवा लें मर्ज, स्टेप-बाय-स्टेप समझें प्रोसेस

Raipur News: दीपावली पर्व पर बाजार में बढ़ी फूलों की मांग, 200 रुपये किलो तक पहुंचे रेट

Vande Bharat Train: दिवाली और छठ के लिए दिल्ली से पटना के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Chhattisgarh Weather : प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड, दीपावली बाद तापमान में होगी गिरावट, बाजार में सजे गर्म कपड़ों के स्टाल

11 November History: बुरी घटनाओं के लिए इतिहास के पन्नों पर दर्ज है आज का दिन, जानें घटनाएं

Govardhan Puja 2023, Goverdhan Puja Bhog, Shree Krishna, Diwali 2023 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article