Gorakhpur News: गोररखपुर में 10 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, ननिहाल में आई थी घूमने,आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है, पीपीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के एक वार्ड में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया था।

pp gajn

pp gajn

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है, पीपीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के एक वार्ड में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया था, प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित रामुघाट निवासी आकाश कुमार किशोरी को बहला-फुसलाकर कर अपने साथ खेत में लेकर गया जहां आरोपित ने 10 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया, आरोपित आकाश कुमार इस वार्ड का रहने वाला है।

दुष्कर्म का आरोपित करता है कबाड़ी का काम

किशोरी अपने नानी के वहां आई हुई थी, और बाहर खेल रही थी इस समय आकाश कुमार वहां से गुजर रहा था उसी ने 10 वर्षीय किशोरी को पहले बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, आरोपित आकाश कुमार कबाड़ी का काम करता है।

यह भी पढ़ें: Mathura News: सघन आबादी में फटा सिलेंडर, दूर तक सुनाई दी ब्लॉस्ट की गूंज, महिला के उड़े चीथड़े, 2 की हालत गंभीर

किशोरी रोते हुये घर पहुंची, परिजनों के पूछने पर किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को किशोरी के साथ हुई घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: UP CM Yogi Adityanath: विधानसभा में विपक्ष पर गरजे सीएम योगी, कहा बस्तियां लूटने वाले, नसीब के मारों की बात ना करें

पुलिस ने किया गिरफ्तार

किशोरी के मां की तहरीर पर पीपीगंज थाने में पुलिस ने रामुघाट निवासी आकाश कुमार (35) पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article