Google Birthday: आज मना रहा 23वां जन्मदिन, देखिए कैसा है बर्थडे केक

Google Birthday: आज मना रहा 23वां जन्मदिन, देखिए कैसा है बर्थडे केक Google Birthday: Celebrating 23rd birthday today, see how the birthday cake is

Google Birthday: आज मना रहा 23वां जन्मदिन,  देखिए कैसा है बर्थडे केक

नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल आज अपना 23वां बर्थडे मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने आज अपने होमपेज यानी डूडल पर अपने जन्मदिन का केक लगाया है। दरअसल, फोटो में देखा जा सकता है कि, Google डूडल में एक केक है जिसके ऊपर “23” लिखा हुआ है, इसके साथ ही, “Google” में “L” की जगह पर जन्मदिन की मोमबत्ती है। बता दें कि, आज का डूडल एक एनिमेटेड फीचर है।

गौरतलब है कि, गूगल ने अपना सबसे पहले जन्मदिन 2005 में 7 सितंबर को मनाया था। उसके बाद 8 सितंबर और 26 सितंबर को गूगल का जन्मदिन मनाया जाने लगा था, क्योंकि 27 सितंबर को कंपनी ने अपने सर्च इंजन पर रिकॉर्ड नंबर पेज सर्च किया गया। जिसके बाद से आज तक कंपनी इसी दिन अपना जन्म दिन मनाती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article