Goods Prices Increase : जनवरी 2021 से महंगे हो सकतें है टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य सामान,आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

भोपाल। नया साल आम आदमी की जेब पर भारी Goods prices increase पड़ सकता है। खबर है कि जनवरी 2021 में जरूरी घरेलू सामान की कीमतें बढ़ सकती हैं। जिसका सीधा असर लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा। नए साल की शुरुआत में ही कई ऐसे सामान महंगे हो सकते हैं जो हर घर की जरूरत होते हैं।तांबा, एल्युमिनियम और इस्पात जैसे कच्चे माल की लागत बढ़ने और परिवहन भाड़ा महंगा होने की वजह से एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन जैसे घरेलू सामान की कीमतें 10 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा।
कारें-टूव्हीलर होंगे महंगे
1 जनवरी 2021 से कारें खरीदना भी महंगा हो जाएगा. दरअसल ऑटोमोबाइल कंपनिया नए साल में अपने कई मॉडल के दाम 5 फीसदी तक बढ़ाने जा रही हैं. जिसके बाद कारें महंगी हो जाएंगी. जो कंपनिया अपने कारों के दाम बढ़ा रही हैं इनमें मारुति सुजुकी इंडिया, निसान, रेनॉ इंडिया, होंडा कार्स, महिंद्रा एंड महिंद्री, इसूजू. ऑडी इंडिया, फॉक्सवैगन कार कंपनिया, फोर्ड इंडिया, और बीएमडब्लयू इंडिया शामिल हैं. वहीं टूव्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प भी बाइक-स्कूटर की कीमतें 1 जनवरी से बढ़ा रही हैं।
यूपीआई पेमेंट सर्विस में बदलाव
1 जनवरी से अमेजन-पे, गूगल-पे और फोन-पे से भुगतान करने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है. एनपीसीआई ने 1 जनवरी से थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स की ओर से चलाई जाने वाली यूपीआई पेमेंस सर्विस पर एक्सट्रा शुल्क लगान का फैसला किया है. जिसके बाद एनपीसीआई ने नये साल पर थर्ड पार्टी ऐप के ऊपर 30% का कैप लगा दिया है.. पेटीएम इस दायरे में नहीं है.
इस वजह से कीमतें बढ़ सकती है
जानकारी ये भी आ रही है कि एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन जैसे अन्य टिकाऊ घरेलू सामान भी बढ़ने वाली है। इनकी कीमतें अगले साल जनवरी से 10% तक बढ़ सकती हैं। तांबा, एल्युमिनियम और इस्पात जैसे कच्चे माल की लागत बढ़ने और पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से माल ढुलाई महंगा हो गया है। इस वजह से कीमतें बढ़ सकती है।