सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका: भोपाल के रिसर्च इंस्टीट्यूट में निकली कई पदों भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन

MP Sarkari Job Bharti: सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका, भोपाल के रिसर्च इंस्टीट्यूट में निकली कई पदों भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन

MP Sarkari Job Bharti

MP Sarkari Job Bharti

MP Sarkari Job Bharti: सभी युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। वैसे तो देश में सरकारी नौकरी के लिए कई तरह की परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। अगर आप मध्य प्रदेश के वासी हैं।

तो आपके लिए अच्छी खबर है। हाल ही में मध्य प्रदेश (mp sarkari job bharti) भोपाल के इंस्टीट्यूट भारतीय विज्ञानं शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान IISER में सीधी भर्ती निकली है।

भोपाल के IISER में डिप्टी रजिस्ट्रार, डिप्टी लाइब्रेरियन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, स्पोर्ट्स ऑफिसर, लैब असिस्टेंट, अटेंटेंड समेत कई पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आप 11 नवंबर 2024 तक ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.iiserb.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स

इस इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च भोपाल (IISER) में भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रुप A, B और C ढेरों पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती में डिप्टी रजिस्ट्रार, डिप्टी लाइब्रेरियन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, स्पोर्ट्स ऑफिसर, लैब असिस्टेंट, अटेंटेंड समेत कई पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस भर्ती में केटेगरी के अनुरूप पद की जानकरी दी गई है। जिसमें एससी के लिए 4, एसटी के लिए 01, ओबीसी (NCL) के लिए 03, अनारक्षित के 21, ईडब्ल्यूएस के लिए 02 कुल 31 वैकेंसी हैं।

पदों की जानकारी

उप रजिस्ट्रार, सहायक रजिस्ट्रार, सीनियर सुपरिंटेंडेंट: इन पदों के लिए पीजी डिग्री होना अनिवार्य है.

उप लाइब्रेरियन: इस पद के लिए पीजी/ पीएच.डी. (पुस्तकालय विज्ञान/ सूचना विज्ञान/ प्रलेखन विज्ञान) होना अनिवार्य है.

कार्यकारी अभियंता: इस पद के लिए डिग्री (सिविल/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) होना अनिवार्य है.

खेल अधिकारी: इस पद के लिए पीजी (शारीरिक शिक्षा एवं खेल/ खेल विज्ञान)/ राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा उत्तीर्णता होना अनिवार्य है.

चिकित्सा अधिकारी: इस पद के लिए एमबीबीएस होना अनिवार्य है.

शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक: इस पद के लिए पीजी (शारीरिक शिक्षा एवं खेल/ खेल विज्ञान) एवं डिप्लोमा (कोचिंग) होना अनिवार्य है.

काउंसलिंग सुपरिंटेंडेंट: इस पद के लिए पीजी (मनोविज्ञान (क्लिनिकल या काउंसलिंग))/ (सामाजिक कार्य) होना अनिवार्य है.

जूनियर इंजीनियर (सिविल): इस पद के लिए डिप्लोमा/ डिग्री (सिविल इंजीनियरिंग) होना अनिवार्य है.

जूनियर लाइब्रेरी सुपरिंटेंडेंट: इस पद के लिए पीजी (पुस्तकालय विज्ञान/ पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान) होना अनिवार्य है.

जूनियर तकनीकी सहायक: इस पद के लिए डिग्री (विज्ञान/ प्रौद्योगिकी/ इंजीनियरिंग में संबंधित क्षेत्र) होना अनिवार्य है.

जूनियर ऑफिस सहायक और सहायक (एमएस): इन पदों के लिए किसी भी डिग्री होना अनिवार्य है.

लैब सहायक: इस पद के लिए बी.एससी. (भौतिकी/ रसायन विज्ञान/ पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान/ जैविक विज्ञान) होना अनिवार्य है.

अटेंडेंट: इस पद के लिए मैट्रिकुलेशन या डिप्लोमा होना अनिवार्य है.

ये भी पढ़ें: फैमिली काउंसलिंग सेंटर से निकलते ही पति ने खा लिया जहर: कोरबा में इलाज के दौरान मौत, पत्नी से होता था झगड़ा

क्या है योग्यता 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त (mp latest non teaching jobs for freshers) बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं, संबंधित क्षेत्र या विषय में बैचलर, मास्टर, MBBS आदि की डिग्री होनी चाहिए। योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

डाउनलोड करें - IISER नॉन टीचिंग भर्ती 2024 आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF।

क्या है ऐज लिमिट ?

इस भर्ती में आवेदन के लिए पदानुसार आपकी अधिकतम आयु 30 वर्ष से 50 वर्ष चाहिए। इस भर्ती में उम्र की गणना 11 नवंबर 2024 के आधार पर की जाएगी।

बात करें सैलरी की तो इस भर्ती में सिलेक्टेड (mp sarkari bharti) उम्मीदवारों को (iiser bhopal recruitment 2024) अलग-अलग पे लेवल के अनुसार सैलरी जाएगी। सिलेक्टेड उम्मीदवारों को शार्ट लिस्ट करने के बाद स्क्रीनिंग टेस्ट/ स्किल टेस्ट/लिखित परीक्षा/कंप्यूटर टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

11 नवंबर 2024 है लास्ट डेट

अभ्यर्थियों को 11 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद, उन्हें 18 नवंबर 2024 शाम 5 बजे तक फॉर्म की हार्ड कॉपी और सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को इंस्टीट्यूट में भेजना होगा।

भर्ती से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के अस्पतालों का हाल: पति की मौत होने पर गर्भवती पत्नी से बेड का खून साफ कराया, जानें मैनेजमेंट का दावा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article