Advertisment

Good News: एक हफ्ते में ही Sonu Sood की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, सोशल मीडिया पर बोले फैंस - Hero is Back

author-image
Shreya Bhatia
Good News: एक हफ्ते में ही Sonu Sood की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, सोशल मीडिया पर बोले फैंस - Hero is Back

image source-SonuSood

मुंबई। पिछले साल कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण जब मुंबई से प्रवासी मजदूर पलायन करने लगे तो उनमें से कई पैदल तो, कुछ अपनी व्यवस्था से घर जाने लगे। ऐसी स्थिति में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) इन प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर सामने आए। उसके बाद से आज तक वे जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में वायरस से संक्रमित होने के बाद भी सोनू सूद ने लोगोंं की बिना रुके, बिना थके मदद करते रहे। देश भर में उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे. उनके फैंस की दुआएं रंग लाईं हैं। कोरोना काल में योद्धा बनकर उभरे सोनू सूद ने कोविड-19 के संक्रमण को मात दे दी है।

Advertisment

https://twitter.com/SonuSood/status/1385548117630623749

सोनू सूद ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को अपनी कोरोना की नई टेस्ट रिपोर्ट के निगेटिव आने की जानकारी दी है। सोनू सूद ने खुद के संक्रमित होने की जानकारी भी सोशल मीडिया पर दी थी। तब उन्होंने लिखा था कि, 'कोविड पॉजिटिव। मूड और स्पिरिट- सुपर पॉजिटिव'। इसके आगे उन्होंने लिखा था कि- 'एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। आप सभी को नमस्ते। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना वायरस सूद के मदद करने के जज्बे को कम नहीं कर पाया था. हर तरफ से निराश हो चुके लोग उस समय भी सूद से मदद मांग रहे थे और सूद वायरस से लड़ने के दौरान भी लोगों की लगातार मदद करते रहे।

Advertisment
चैनल से जुड़ें