MP Indore News: मध्य प्रदेश इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से आई खुशखबरी

इंदौर। MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से खुशखबरी आई है। यहां बाघों के कुनबा बढ़ गया है। बाघिन जमुना ने...

MP Indore News: मध्य प्रदेश इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से आई खुशखबरी

इंदौर। MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से खुशखबरी आई है। यहां बाघों के कुनबा बढ़ गया है। बाघिन जमुना ने 3 शावकों को जन्म दिया है। जू प्रबंधन के मुताबिक 9 साल की जमुना ने चौथी बार शावकों को जन्म दिया। तीनों शावक का रंग येलो है।

छह महीने में तीसरी बार खुशखबरी

मध्य प्रदेश के इंदौर में कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में छह महीने के भीतर तीसरी बार नन्हे शावकों की किलकारियां गूंजी हैं। सफेद बाघिन सुंदरी और शेरनी मेघा के बाद रविवार सुबह बाघिन जमुना ने तीन शावकों को जन्म दिया।

बाघों की संख्या 11 पहुंच गई

बता दें कि नौ वर्षीय जमना चौथी बार मां बनी है। इन नन्हे शावकों को मिलाकर अब चिड़ियाघर में बाघों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। रविवार होने की वजह से जमना और नन्हे शावकों को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बाघिन कर रही देखभाल

चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक, जमुना और शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि अभी बाघिन ही इनकी देखभाल कर रही है। कुछ महीने तक इनके नजदीक कोई नहीं जाएगा। बाद में इन्हें दूसरे बाड़े में शिफ्ट करने का विचार किया जाएगा।

शेरनी सुंदरी ने तीन शावकों को दिया था जन्म

बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2023 में भी कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से खुशखबरी आई थी। तब शेरनी सुंदरी ने तीन शावकों को जन्म दिया था। सुंदरी नाम की शेरनी ने अपने बाड़े की गुफा में 22 अप्रैल 2023 की रात तीन शावकों को जन्म दिया था।

अधिकारी के अनुसार चिड़ियाघर प्रबंधन को इन शावकों के जन्म की खुशखबरी मंगलवार (25 अप्रैल) को उस समय मिली जब शेरनी इन्हें गुफा से बाहर लाकर बाड़े में दूध पिलाती नजर आई।

यह भी पढ़ें- 

MP Election 2023: दिग्‍गी के गढ़ में बड़े-बड़े दिग्गज भी फेल, जानिए क्‍या हैं यहां के चुनावी समीकरण

Instagram Business: इंस्टाग्राम बिज़नेस से पैसे कमाना हुआ आसान, जानिए कैसे कमा सकते हैं पैसे

Muzaffarnagar Thappad Case: बच्चे को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा उपलब्ध कराएगी केरल सरकार, जाने क्या था पूरा मामला

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में सावन पर भी रहा सूखा, बारिश थमने से बढ़ने लगी गर्मी, जानें मौसम का हाल

B20 Summit: प्रधानमंत्री मोदी नेआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्रिप्टोकरेंसी के लिए एक वैश्विक ढांचे का किया आह्वान

good news from kamla nehru zoological museum, good news, kamla nehru zoological museum, kamla nehru zoo, madhya pradesh, indore, mp indore news, madhya pradesh zoo, mp zoo

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article