65 हजार शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने की वेतनवृद्धि की घोषणा

Good News For Teachers: शिक्षकों के लिए बड़ी राहत के साथ खुशखबरी भी है। दरअसल, 65 हजार शिक्षकों को जल्द ही बढ़ा हुआ वेतन और 4200 रुपये के पे-ग्रेड का लाभ भी मिलेगा। इस बात की घोषणा गुजरात सरकार कर चुकी है। सरकार के मुताबिक इससे हजारों शैक्षणिक कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा सरकार ने प्राथमिक, सेकंडरी व उच्च माध्यमिक के शिक्षकों को 9 साल, 20 साल और 31 साल के शैक्षणिक के बाद वेतन बढ़ोतरी का लाभ देने की घोषणा भी की है।
2010 के बाद नियुक्त किये गये हजारों शिक्षक इसके खिलाफ लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। गुजरात में शिक्षकों को प्रारंभिक 9 वर्ष तक 4200 रु की ग्रेड मिलती है लेकिन इस परिपत्र में 2010 के बाद नियुक्त किये गये शिक्षकों का पे ग्रेड 2400 रु कर दिया गया था। वहीं इस परिपत्र से लगभग डेढ़ लाख शिक्षक प्रभावित हो रहे थे लेकिन 9 साल का शैक्षणिक कार्य पूरा करने वाले 80 से 90 हजार शिक्षकों को पहले ही 4200 की ग्रेड का लाभ दे दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद करीब 65 हजार शिक्षक 4200 की ग्रेड पे से वंचित थे जो की लंबे समय से सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे था।
उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से 25 जून 2019 को जारी शिक्षक पे ग्रेड संबंधी परिपत्र को अब पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, शिक्षकों के विरोध तथा आंदोलन के चलते जुलाई 2020 में सरकार ने इस परिपत्र के अमल पर रोक लगाई थी।