7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के होंगे मजे ही मजे, DA में बढ़ोतरी के बाद ग्रेच्‍युटी में इजाफा,अब मिलेगी ज्यादा सैलरी

7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब केंद्रीय कर्मचारी का डीए 46 फीसदी से 50 फीसदी हो गया है।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के होंगे मजे ही मजे, DA में बढ़ोतरी के बाद ग्रेच्‍युटी में इजाफा,अब मिलेगी ज्यादा सैलरी

7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब केंद्रीय कर्मचारी का डीए 46 फीसदी से 50 फीसदी हो गया है।

डीए में बढ़ोतरी (DA Hike) के साथ कई भत्ते भी बढ़ गए हैं। इसके अलावा अब सरकार ने कर्मचारियों के ग्रेच्युटी (Gratuity) में भी बढ़ोतरी की है।

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों का एचआरए भी बढ़ा

भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के आदेश के अनुसार सरकार ने डीए में 50 फीसदी की वृद्धि के साथ रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी की सीमा (Gratuity Hike) को भी 25 फीसदी बढ़ दिया है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1788112249514533246

मंत्रालय ने कहा कि 1 जनवरी, 2024 से रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा मौजूदा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई थी।(7th Pay Commission)

Has the 7th Pay Commission narrowed gap between Central government & private sector salaries? - The Economic Times

इन भत्तों में भी हुआ इजाफा

जब भी महंगाई भत्ते में इजाफा होता है तो इसके साथ किराया भत्‍ता (HRA) भी बढ़ जाता है। हालांकि, एचआरए (HRA) शहरों के कैटेगरी के हिसाब से बढ़ाया जाता है।

सरकार ने X,Y Z शहरों के कैटेगिरी में आने वाले कर्मचारियों के एचआरए में भी इजाफा किया है।

कार्मिक मंत्रालय ने आदेश दिया कि डीए के 50 फीसदी हो जाने के बाद अब बच्चों की पढ़ाई हॉस्टल सब्सिडी की लिमिट भी बढ़ गई है।

इन दोनों भत्तों में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके अलावा सरकार ने विकलांग महिलाओं के लिए बाल देखभाल जो कि स्पेशल अलाउंस है उसमें भी संशोधन किया है।

इसके अलावा सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी में भी वृद्धि की गई है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में 1 से 1.30 लाख तक का इजाफा हुआ है।

7th Pay Commission: After DA bonanza, central government employees set to get basic salary increment, to receive Rs 12,604 more in salary | Zee Business

ग्रेच्युटी में 25 फीसदी वृद्धि

भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के आदेश के अनुसार सरकार ने डीए में 50% की वृद्धि के साथ रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी की सीमा (Gratuity Hike) को भी 25% बढ़ा दिया है।

इसके तहत 1 जनवरी 2024 से रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा मौजूदा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है।

इससे सरकारी कर्मचारियों के साथ प्राइवेट कर्मचारियों को भी लाभ हुआ है।

क्या है ग्रेच्युटी? (Gratuity)

किसी भी कंपनी में लगातार 5 साल काम करने पर कर्मचारी को ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाता है। पेमेंट ऑफ ग्रेच्‍युटी एक्‍ट, 1972 के तहत जिस भी कंपनी में 10 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं उसे अपने कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ देना होता है।

आमतौर पर यह पैसा तब मिलता है जब वो कर्मचारी नौकरी छोड़ता है या फिर वह रिटायर होता है।

कंपनी में कार्य करते समय अगर कर्मचारी की मौत हो जाती है तो ग्रेच्युटी की रकम नॉमिनी को मिलती है। यहां 5 साल का नियम लागू नहीं होता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article