/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/cmmmm-1.jpg)
भोपाल। कोरोना महामारी के बाद से सभी क्षेत्रों की हालत पस्ता हो गई है। प्रदेश समेत देश की अर्थव्यवस्था पर भी कोरोना ने गहरा असर डाला है। ऐसे में निजी क्षेत्रों में काम कर रहे लाखों लोगों को नौकरी के संकट से जूझना पड़ा है। वहीं युवाओं के चढ़ते करियर पर कोरोना की सीधा मार पड़ी है। रोजगार के अवसरों में बड़ी मात्रा में कमी देखी गई है। अब मप्र सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं के लिए एक खुशखबरी दी गई है। इसके तहत सीएम शिवराज सिंह आज यानी गुरुवार को एक कार्यक्रम का प्रदेशव्यापी शुभारंभ करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत 50 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध किया जाएगा।
आज सीएम शिवराज सिंह प्रदेश के 45 जिलों में 1891 सूक्ष्म, मध्यम और लघु उद्योगों का प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे। इसमें लगभग 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सीएम शिवराज सिंह इस कार्यक्रम की शुरुआत आज मिंटो हॉल में दोपहर 11 बजे वर्चुअल माध्यम से करेंगे। इस वर्चुअल कार्यक्रम में उत्कृष्ट एमईएसई इकाइयों और र्स्टाटअप का सम्मान किया जाएगा। साथ ही सीएम शिवराज सिंह उद्यमियों से भी संवाद करेंगे। बता दें कि सत्ता में आने के बाद से ही सीएम शिवराज सिंह लगातार रोजगार की बात कर रहे हैं। कई बार वह मंच से कह चुके हैं कि प्रदेश में हर महीने 1 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस हिसाब से साल में 12 लाख युवाओं को रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।
मप्र में बनेगा नया कीर्तिमान....
सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बताया कि मध्य प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित होने जा रहा है। आज प्रदेश के 1891 सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों का एक साथ शुभारंभ होगा। शुभारंभ होने वाले इन उद्यमों में 42 सौ करोड रुपए के निवेश के साथ 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। उद्यमियों में से लगभग 100 उद्यमी भोपाल के मिंटो हॉल में मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश के जिलों में स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा उद्यमों के शुभारंभ के पश्चात कुछ जिलों में उद्यमियों से संवाद भी किया जाएगा। प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एमएसएमई एवं स्टार्टअप मैं से कुछ को कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा। इस सम्मान के लिए उन्हें विभाग की ओर से प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाएगी क। र्यक्रम में विभाग की सहायता से अपना उद्योग स्टार्टअप को आगे बढ़ाने वाले उद्यमियों पर फोकस किया गया है। कार्यक्रम में सभी जिलों में उद्यमी एवं प्रतिभागी वेबकास्ट के माध्यम से जुड़ेंगे और मुख्यमंत्री से भी रूबरू होंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us