Goldy Brar Interview: ऑनलाइन सामने आया गैंगस्टर बरार का इंटरव्यू, न तो पकड़ा गया और न ही अमेरिका में था

Goldy Brar Interview: ऑनलाइन सामने आया गैंगस्टर बरार का इंटरव्यू, न तो पकड़ा गया और न ही अमेरिका में था

चंडीगढ़।  गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक कथित साक्षात्कार सोमवार को ऑनलाइन सामने आया जिसमें उसने दावा किया कि उसे न तो पकड़ा गया और न ही वह अमेरिका में था। कुछ दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दावा किया था कि गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया।

2 दिसंबर को की थी पुष्टि

मान ने दो दिसंबर को गुजरात के अहमदाबाद में पुष्टि की थी कि गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले का कथित मास्टरमाइंड बराड़ को कैलिफोर्निया में पुलिस ने हिरासत में लिया था और उसे ‘‘निश्चित रूप से भारत लाया जाएगा।’’ मान ने संवाददाताओं से कहा था कि बराड़ ‘बहुत जल्द’ पंजाब पुलिस की हिरासत में होगा। हालांकि, बराड़ ने यूट्यूब पर एक पत्रकार को दिए कथित साक्षात्कार में इन दावों का खंडन किया। साक्षात्कार की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article