Golden Temple Blast: 5 दिन में तीसरी बार हुआ ब्लास्ट ! धमाके की आवाज से मचा बड़ा हड़कंप

5 दिन में तीसरी बार अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बड़ा धमाका बीती रात हुआ है। जहां पर धमाके की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया।

Golden Temple Blast: 5 दिन में तीसरी बार हुआ ब्लास्ट ! धमाके की आवाज से मचा बड़ा हड़कंप

पंजाब। Golden Temple Blast इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर 5 दिन में तीसरी बार अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बड़ा धमाका बीती रात हुआ है। जहां पर धमाके की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और धमाके वाली जगह को सील कर दिया।

जाने कहां हुआ हादसा

आपको बताते चले कि, यहां पर पुलिस द्वारा लंगर हॉल के पास की श्री गुरु रामदास सराय से एक लड़का-लड़की समेत 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वही पर मौके से पुलिस को 8 बम बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि, संदिग्ध कपल सराय के 225 नंबर रूम में रुके हुए थे। इनसे एक संदिग्ध बैग भी बरामद हुआ है। दोनों गुरदासपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले शनिवार और सोमवार को धमाके हो चुके हैं। इनमें कम डेंसिटी वाले क्रूड बम का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस को मिला ये भी

आपको बताते चले कि, यहां पर मौके से पुलिस को घटनास्थल से एक चिट्‌ठी भी मिली है। इसे पुलिस अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। जहां पर चिट्ठी में क्या खुलासा किया है इसकी जानकारी नहीं मिली है। वहीं पर डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि अमृतसर में कम तीव्रता वाले विस्फोट का मामला सुलझ गया है। 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनका मकसद सिर्फ शांति भंग करना था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article