Gold Testing Tips: दीपावली पर खरीदने वाले हैं सोना, घर पर ऐसे करें असली-नकली सोने की पहचान

Gold Testing Tips (How to check Pure Gold): दीपावली पर खरीदने वाले हैं सोना, घर पर ऐसे करें असली नकली सोने की पहचान (asli gold kaise pahchane)

Gold-Testing-Tips-at-Home.-hindi

Gold-Testing-Tips-at-Home.-hindi

Gold Testing Tips Asli Nakli Sona kaise pahchane: दीपावली नजदीक है। इससे पहले आने वाले खरीदारी शुभ मुहूर्त में गुरु पुष्य योग, धनतेरस के साथ दीपावली (Diwali 2024) पर ज्यादातर लोग गोल्ड खरीदते हैं। ऐसे में यदि आप त्योहारी सीजन में सोना खरीदने वाले हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर पर बड़ी आसानी से असली और नकली सोने की पहचान कैसे (Asli nakli sone ki pahchan) कर सकते हैं।

त्योहारी सीजन में बढ़ जाती है गोल्ड की बिक्री

आपको बता दें इस साल दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को मनाया जाना है। ऐसे में दीपावली (Diwali 2024) , धनतेरस (Dhanteras) और पुष्य नक्षत्र (Pukhya Nakshtra 2024 Date) पर सोने की खरीदारी और बिक्री ​बढ़ जाती है।

घर पर ऐसे करें असली-नकली सोने की पहचान (Asli Nakli sone ki Pahchan)

ज्वेलरी पर हॉलमार्क का निशान

जब भी सोना (fake gold) खरीदें, तो उस पर हॉलमार्क (Hallmark) का निशान जरूर देखना चाहिए। इससे यह प्रमाणित होता है, कि सोना असली है। आपको बता दें कि ये प्रमाण सर्टिफिकेशन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड द्वारा दिया जाता है। बता दें कि भारत में जून 2021 से सोने की ज्वेलरी आदि पर हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दी गई है।

यदि स्थानीय ज्वैलर्स बिना हॉलमार्क के गहने बेचते हैं तो इस स्थिति में खुद इसकी पहचान करनी होती है। आपको हमेशा सोना विश्वसनीय दुकान से खरीदना चाहिए। इसके अलावा बड़े शोरुम पर विश्वास किया जा सकता है, क्योंकि इनके द्वारा सोने के असली होने को लेकर पूरे जरुरी दस्तावेज दिए जाते हैं।

हॉलमार्क कैसे चेक करते हैं (Hallmark) 

दुकान पर सोना लेने के बाद असली सोना पहचानने का सबसे अच्छा तरीका होता है हॉलमार्किंग (Hallmark) । इसके जरिए आप असली या नकली सोने की पहचान (Fake Gold Testing)  तुरंत कर सकते हैं। इसमें आपको उसका हॉलमार्क देखना होता है।

अगर सोने का हॉलमार्क 375 है तो यह 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।

हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है।

750 हॉलमार्क होने पर सोना 75.0 फीसदी शुद्ध है।

916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी शुद्ध है।

990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी शुद्ध है।

999 होने पर सोना 99.9 फीसदी शुद्ध माना जाता है।

घर पर असली-नकली सोना पहचानने के तरीके (How to Test Gold and Silver)

1: असली सोने में नहीं आती पसीने की बदबू

अगर सोना असली होता है तो उसमें पसीने की बदबू नहीं आती। यानी अगर सोना पसीने के संपर्क में आया है और उसमें से दुर्गंध आ रही है मतलब सोना नकली है।

यह भी पढ़ें:  Guru Pushya Nakshtra 2024: 24 या 25 अक्टूबर कब है गुरु पुष्य योग, यहां जानें सही तिथि, क्या खरीदना होता है सबसे शुभ

2: पानी से सोने की पहचान का तरीका

यदि आप घर पर सोने की शुद्धता देखना चाहते हैं तो इसके लिए पानी से सोने की टेस्टिंग सबसे आसान तरीका है। इसके लिए एक बाल्टी में पानी लें, फिर इसमें अपने गहने डालें।

अगर आपका खरीदा गया सोना या ज्वेलरी पानी में डूब जाए, तो समझिए कि सोना असली है। इसके बावजूद यदि आपकी ज्वेलरी कुछ देर तक पानी पर तैरती रहे, तो समझ ली​जिए सोना नकली है। सोने की खासियत होती है कि वह कितना भी हल्का हो, पानी में डूब जाता है।

3: सिरके (Vinegar) से असली नकली सोने की पहचान

असली नकली सोना (Real Acid Gold) पहचानने के लिए आप घर के किचिन में मौजूद विनेगर (Vineger) का भी उपयोग कर स​कते हैं। इसके लिए आप सोने के गहनों पर विनेगर की कुछ बूंदे डालें।

ऐसा करने के बाद यदि सोने का रंग बदल जाए तो समझिए सोना नकली है। इसके विपरीत अगर सोने का रंग (Real Gold Colour) बदले न आपको द्वारा खरीदे गए सोने में किसी भी तरह की कोई मिलावट नहीं है।

4: नाइट्रिक एसिड (Acid Test) सोने की पहचान

सिरके की तरह आप घर पर नाइट्रिक एसिड से भी सोने के असली-नकली होने की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सोने के गहने को थोड़ा खुरचें। इसके बाद इस पर नाइट्रिक एसिड (nitric acid) की कुछ बूंदें डालें। ऐसा करने के बाद यदि उसका रंग बदलकर हरा हो जाए, तो समझ जाइए कि आपने जो सोना खरीदा है सोना नकली है।

5: असली सोना नहीं बदलता रंग

विशेषज्ञों के अनुसार असली सोना (Real Gold) कभी रंग नहीं बदलता है। ऐसे में जब आप किसी भी तरह के कैमिकल से गोल्ड टेस्टिंग करते हैं और उसका रंग बदल जाए तो समझिए सोना नकली है।

यह भी पढ़ें: युवाओं के लिए खुशखबरी: दिसंबर 2024 तक MP में 1 लाख सरकारी नौकरी के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू, सरकार का ये है प्लान

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article