Gold-Silver today: सोने में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी के भाव में भी कमी, जानिए क्या हैं आज के दाम

Gold Silver Rate Today: आज खरीदारी का शानदार मौका !, इतना सस्ता हो गया सोना, चेक करे लेटेस्ट रेट क्या है ?

नई दिल्ली। (भाषा) वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं में तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 177 रुपये की तेजी के साथ 47,443 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,266 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 83 रुपये की तेजी के साथ 68,277 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 68,194 रुपये प्रति किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,831 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी 26.30 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिकी ट्रेजरी आय में गिरावट और डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी रही जिसका भाव 1,830 डॉलर के आसपास मंडरा रहा है।’’

हॉलमार्किंग हुई अनिवार्य
केंद्र सरकार की तरफ से सोने के आभूषण की हॉलमार्किंग अब अनिवार्य हो गया है। इसका मतलब ये हुआ कि उसके बाद कोई भी ज्वेलर्स बिना हॉलमार्किंग के सोने के आभूषण नहीं बेच पाएंगे। फिलहाल ये नियम देश के चुनिंदा ऐसे 256 ज़िलों में लागू हुआ है। इन जिलों में सोने की जांच के लिए सेंटर बनाए गए हैं। सरकार की कोशिश है कि इसे जल्द पूरे देश में लागू कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article