Gold-Silver today: खुशखबरी, सोने में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी के भाव में तेजी, जानिए आज के दाम

Gold-Silver today: खुशखबरी, सोने में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी के भाव में तेजी, जानिए आज के दामGold-Silver today: Good news, there has been a significant fall in gold, silver prices rise, know today's price

Gold-Silver today: खुशखबरी, सोने में आई अच्छी-खासी गिरावट, चांदी के भाव में तेजी, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली। देश में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। सप्ताह के पांचवे दिन आज शुक्रवार को सोने (Gold Price) के खरीद्दारों के लिए अच्छी खबर आई है। आज 23 जुलाई को सोने के दामों में गिरावट देखी गई है। आज शुक्रवार को सोने के दामों में 10 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आज चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। चांदी की कीमत में आज 500 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। वहीं सोने की कीमतों में गिरावट आने के बाद आज 22 कैरेट सोने की कीमत 46,690 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रही है। वहीं चांदी की कीमत 500 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी के बाद 67400 रुपए प्रति दस किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है।

महानगरों में इतने पहुंचे भाव

सोने के दाम गिरने के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 50,920 रुपये प्रति दस ग्राम हैं। तो वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव47,890 रुपये प्रति दस ग्राम है। इसके साथ ही कोलकाता में सोने के भाव 49,740 रूपये प्रति दस ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,690 रुपये प्रति दस ग्राम हैं । मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 46,890 रुपये प्रति दस ग्राम है।

चांदी के रहे यह दाम

चांदी के भाव में आज बढ़ोतरी देखी गई है। जिसके बाद दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 67,400 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में आज चांदी 67,400 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article