Gold Silver Rate Today: खुशखबरी ! आज सोना लेने वालों की बल्ले-बल्ले, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rate Today: आज खरीदारी का शानदार मौका !, इतना सस्ता हो गया सोना, चेक करे लेटेस्ट रेट क्या है ?

नई दिल्ली। Gold Silver Rate Today अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 543 रुपये गिरकर 51,625 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबार सत्र में सोना 52,168 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

कितनी हो गई चांदी

आपको बताते चलें कि,  चांदी 2,121 रुपये की भारी गिरावट लेकर 59,725 प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पहले 61,846 प्रति किलो पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,683.05 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी भी नुकसान के साथ 19.74 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

ग्लोबल मार्केट में कितना हुआ सोना

आपको बताते चलें कि, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘अमेरिका के मजबूत रोजगार के आंकड़ों ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में आक्रामक रूप से बढ़ोतरी की आशंका को बढ़ा दिया है। बढ़ती ब्याज दरें निवेश के रूप में सोने को कम आकर्षक बनाती हैं।’’

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article