Gold-Silver Rate today: सोने की कीमतों में उछाल, जानें आपके शहर में क्या है एक तोला का भाव

Gold-Silver Rate today: सोने की कीमतों में उछाल, जानें आपके शहर में क्या है एक तोला का भाव

Gold-Silver Rate today: सोने की कीमतें एक बार फिर से बढ़त की और है। नई दिल्ली में सोने की कीमत में 411 रुपये की तेजी दर्ज की गई। इसी तेजी के साथ आज सोना 47,291 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं चांदी 338 रुपये की बढ़त के साथ 68,335 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।

पिछले कारोबारी सत्र में सोने-चांदी का भाव

पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 900 रुपये की मामूली तेजी के साथ 46,431 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सत्र में सोना 46,422 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 53 रुपये की मामूली तेजी के साथ 67,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच कर 67,407 पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में सोना 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,781.30 डॉलर प्रति औंस चल रहा था। चांदी 25.87 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक का कहना है कि ‘‘डॉलर में गिरावट और अमेरिकी बांड की प्राप्ति में गिरावट आने से सोने की कीमतों में तेजी आई।’’

क्या फिर से गिरेगा सोने का भाव या बढ़ेगा?

अभी सोना 47,291 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ चुका है। वहीं अगस्त में सोने ने 2010 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ था, जिससे अब तक 15 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने की कीमतों में और भी गिरावट आएगी। माना जा रहा है कि सोना 1500 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है, जिसके बाद इसमें स्थिरता दिखेगी।

आपके शहर में क्या है सोने का भाव

अहमदाबाद

सोना 22 केरेट: रू. 46620
सोना 24 केरेट: रू. 48570
चांदी: रू. 68600

दिल्ली

सोना 22 केरेट: रू. 46280
सोना 24 केरेट: रू. 50430
चांदी: रू. 68600

हैदराबाद

सोना 22 केरेट: रू. 44250
सोना 24 केरेट: रू. 48270
चांदी: रू. 73700

जयपुर

सोना 22 केरेट: रू. 46280
सोना 24 केरेट: रू. 50430
चांदी: रू. 68600

लखनऊ

सोना 22 केरेट: रू. 46280
सोना 24 केरेट: रू. 50430
चांदी: रू. 68600

मुंबई

सोना 22 केरेट: रू. 45020
सोना 24 केरेट: रू. 46020
चांदी: रू. 68600

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article