Gold Rate: सोने के मुकाबले चांदी दे रहा ज्यादा रिटर्न, 3.3 गुना ज्यादा बढ़े चांदी के भाव, 13 Oct के सोने-चांदी के भाव

Gold Silver Rate Today 13 Oct: सोने के मुकाबले चांदी दे रहा ज्यादा रिटर्न: 3.3 गुना ज्यादा बढ़े चांदी के भाव, पढ़ें 13 अक्टूबर के सोने-चांदी के भाव gold-silver-rate-today-13-oct-2025-monday-14-to-24-carat-latest-rate-sona-ya-chandi-kya-lena-jyada-sahi-hindi-news-pds

Gold Rate: सोने के मुकाबले चांदी दे रहा ज्यादा रिटर्न, 3.3 गुना ज्यादा बढ़े चांदी के भाव, 13 Oct के सोने-चांदी के भाव

Gold Silver Rate Today 13 Oct 2025: अक्टूबर महीने के पहले 10 दिनों में सोने और चांदी दोनों के भाव में लगातार तेजी देखने को मिली है। इस साल अब तक सोने की कीमत ₹45,363 बढ़ी है, जबकि चांदी ने ₹78,483 का उछाल देखा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, बीते 10 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी ने लगभग 13% का रिटर्न दिया, जबकि सोने का रिटर्न करीब 3.9% ही रहा। इसका मतलब है कि चांदी ने सोने की तुलना में लगभग 3.3 गुना अधिक मुनाफा दिया है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार 14 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र हैं और इससे एक दिन पहले ही यानी 13 अक्टूबर को चांदी की कीमत अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 2,244 रुपए बढ़कर 1,23,769 रुपए हो गए हैं। इससे दो दिन पहले यानी शुक्रवार को ये 1,21,525 रुपए पर था।

10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत (IBJA के अनुसार)

विवरणशुक्रवार की कीमत (₹)13 अक्टूबर की कीमत (₹)वृद्धि (₹)
सोने का दाम1,21,5251,23,7692,244

चांदी के भाव भी एक दिन में 8,625 रुपए बढ़कर 1,52,700 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को ये 1,64,500 रुपए पर थी।

13 अक्टूबर को कीमतों में उछाल

आज भी सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी जारी रही। 13 अक्टूबर को सोने का भाव लगभग ₹4,000 प्रति 10 ग्राम बढ़ा, जबकि चांदी के रेट में ₹5,000 प्रति किलोग्राम का उछाल देखा गया।

सोने के विभिन्न कैरेट में बढ़ोतरी (12 अक्टूबर vs 13 अक्टूबर 2025)

अक्टूबर की शुरुआत से 13 अक्टूबर तक की तुलना

धातुअक्टूबर की शुरुआती कीमत13 अक्टूबर की कीमतबढ़त (₹)बढ़त %
सोना (24 कैरेट, 10 ग्राम)₹1,16,954 (3 अक्टूबर)₹1,21,525₹4,5713.91%
चांदी (1 किलो)₹1,45,610 (3 अक्टूबर)₹1,64,500₹18,89012.97%

सोने-चांदी के दाम आज 13 अक्टूबर 2025: फेस्टिव सीजन में रिकॉर्ड उछाल

फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी जारी है। सर्राफा बाजार में 13 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,25,550 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,15,100 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹94,200 प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया है।

चांदी की कीमत भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। आज 999 ग्रेड (99.9%) चांदी का भाव ₹1,85,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। पिछले कुछ दिनों में चांदी में लगभग ₹5,000 का उछाल आया है, जिससे यह निवेशकों और खरीदारों के लिए आकर्षक निवेश विकल्प बन गई है।

सोने-चांदी का ताजा भाव (13 अक्टूबर 2025)

धातुकैरेट / ग्रेडकीमत (₹)मात्रा
सोना24 कैरेट1,25,550प्रति 10 ग्राम
सोना23 कैरेट1,21,800प्रति 10 ग्राम
सोना22 कैरेट1,15,100प्रति 10 ग्राम
सोना18 कैरेट94,200प्रति 10 ग्राम
सोना14 कैरेट71,092प्रति 10 ग्राम
चांदी999 ग्रेड (99.9%)1,85,000प्रति किलोग्राम

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव

सोने के भाव (22 और 24 कैरेट)

शहर22 कैरेट सोना (₹)24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली1,15,1001,25,550
मुंबई1,14,9501,25,400
चेन्नई1,15,2501,25,730
कोलकाता1,14,9501,25,400
जयपुर1,15,1001,25,230
लखनऊ1,15,1001,25,550
चंडीगढ़1,15,1001,25,550
अहमदाबाद1,15,0001,25,450
हैदराबाद1,14,9501,25,400

चांदी के भाव (999 ग्रेड, ₹ प्रति किलोग्राम)

शहरचांदी (₹)
नई दिल्ली1,85,000
मुंबई1,85,000
चेन्नई1,95,000
जयपुर1,85,000
हैदराबाद1,95,000

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article