Gold Silver Rate: सोने की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव, चांदी में आया उछाल

Gold Silver Rate: सोने की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव, चांदी में आया उछालGold Silver Rate: There was no change in the price of gold, there was a jump in silver

Gold Silver Rate: सोने की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव, चांदी में आया उछाल

नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के छठवें दिन शनिवार को सोने की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा गया है। वहीं चांदी की कीमतों में आज 600 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। जिसके बाद जिसके बाद आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,050 रुपये प्रति दस ग्राम ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं चांदी की कीमत 61,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है।

महानगरों में इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 50,240 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 46,940रुपए प्रति दस ग्राम है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने के भाव 49,000रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,050 रुपए प्रति दस ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 45,940 रुपए प्रति दस ग्राम है।

चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज 600 रुपए की तेजी आई है। दिल्ली में चांदी की कीमत 61,800 रुपये प्रति किलोग्राम हैं । वहीं मुंबई सराफा बाजार में चांदी की कीमत 61,800 रुपये प्रति किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article