MP Gold Rate: इंदौर-उज्जैन में सोने-चांदी के दामों में गिरावट, शादी सीजन में भी बाजार सूने

MP Gold Rate: इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक दिन के बाद फिर गिरावट आ गई है। शनिवार को सोना केडबरी में 200 रुपए और चांदी चौरसा में 800 रुपए की गिरावट रही।

MP Gold Rate

हाइलाइट्स

  • इंदौर में सोना 200 रुपए और चांदी 800 रुपए सस्ती
  • ऊंची कीमतों के कारण बाजार सूने
  • इस हफ्ते 3 मई को आई थी रेट्स में तेजी

MP Gold Rate: इंदौर सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक दिन के बाद फिर गिरावट आ गई है। शनिवार को सोना केडबरी 200 रुपए घटकर 96,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी चौरसा 800 रुपए की गिरावट के साथ 95,500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

शादियों के सीजन के दौरान भी बाजार में ग्राहकों की कम हलचल है। व्यापारी इसकी वजह सोने की ऊंची कीमतें होना बता रहे हैं। शुक्रवार, 2 मई की तुलना में सोने में 200 रुपए और चांदी में 800 रुपए की कमी आई है।

अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा बाजार में शुक्रवार को अच्छी बढ़त देखने को मिली थी। कॉमेक्स पर सोने का वायदा 3,261 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। इसका उच्चतम स्तर 3,267 डॉलर और न्यूनतम स्तर 3,227 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी की कीमत 32.44 डॉलर तक पहुंची, जबकि इसका उच्चतम स्तर 32.70 डॉलर और न्यूनतम स्तर 32.26 डॉलर प्रति औंस रहा।

इंदौर- उज्जैन में सोने-चांदी के रेट

इंदौर में 22 कैरेट सोना 88,000 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। चांदी टंच 95,600 रुपए प्रति किलो और चांदी सिक्का 1,100 रुपए प्रति नग रहा। उज्जैन में सोना केडबरी 96,100 रुपए और सोना रवा 96,000 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। वहीं चांदी पाट और चांदी टंच 96,000 रुपए प्रति किलो तथा चांदी सिक्का 1,000 रुपए प्रति नग बिका।

ग्रामदाम (₹)दैनिक परिवर्तन (₹)
1 ग्राम₹ 9,556- ₹ 22
8 ग्राम₹ 76,448- ₹ 176
10 ग्राम₹ 95,560- ₹ 220
100 ग्राम₹ 9,55,600- ₹ 2,200

भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम

ग्रामदाम (₹)दैनिक परिवर्तन (₹)
1 ग्राम₹ 8,760- ₹ 20
8 ग्राम₹ 70,080- ₹ 160
10 ग्राम₹ 87,600- ₹ 200
100 ग्राम₹ 8,76,000

क्या फिर बढ़ेगा गोल्ड का रेट ?

कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अमेरिका चीन पर लगे टैरिफ में नरमी लाता है, तो डॉलर और मज़बूत होगा और गोल्ड की कीमत और गिर सकती है।
हालांकि, कई जानकारों का मानना है कि गोल्ड का दाम ₹92,000 से ₹94,500 प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकता है।

बड़े शहरों में सोने का भाव 

शहर22 कैरेट (₹/10 ग्राम)24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹92,715₹100,638
मुंबई₹92,810₹100,749
चेन्नई₹93,080₹96,441
कोलकाता₹92,690₹99,476
बेंगलुरु₹92,890₹96,245
हैदराबाद₹95,529₹95,529
पुणे₹87,573₹95,533

इंडियन बुलियन मार्केट

कैरेटकीमत (₹ प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट₹93,954
22 कैरेट₹86,062
18 कैरेट₹70,466
14 कैरेट₹54,963

गहने खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

गहने खरीदते समय सोने या चांदी के भाव में जीएसटी और मेकिंग चार्ज जुड़ जाते हैं, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं। इसलिए, गहने खरीदने से पहले इन अतिरिक्त खर्चों को ध्यान में रखना जरूरी है।

ये भी पढ़ें: नीट-यूजी 2025 एग्जाम आज: सेंटर पर 2 घंटे पहले पहुंचें, भोपाल और इंदौर में 42 हजार स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा

सोने की खरीदारी में हॉलमार्क का महत्व

अगर आप सोने के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो हॉलमार्क को नजरअंदाज न करें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता की सरकारी गारंटी है।

भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, इसलिए सोना खरीदते समय इसका ध्यान रखना जरूरी है। हॉलमार्क के बिना खरीदे गए सोने में मिलावट हो सकती है।

MP Weather: साइक्लोनिक सिस्टम के असर से आंधी-बारिश और ओले जारी, सतना में हादसा, भोपाल-इंदौर समेत 45 जिलों में अलर्ट 

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम ने अपना रंग बदल लिया है। पूरे प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ लाइन के कारण आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 45 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में रविवार को भी खराब मौसम की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article