Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर हुआ बदलाव, जानें आज के भाव

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर हुआ बदलाव, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के छठवें दिन सोने की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा गया है। वहीं आज चांदी की कीमत में 1000 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। आज गुरूवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 45,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रही है। इसके साथ ही आज चांदी के भाव आज 60,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहे हैं।

महानगरों में इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 49,710 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 46,480 रुपए प्रति दस ग्राम है। कोलकाता में सोने के भाव 48,560 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 45,550 रुपए प्रति दस ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 45,480 रुपए प्रति दस ग्राम है।

चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज 1000 रुपए की तेजी दर्ज की गई है। जिसके बाद दिल्ली में चांदी की कीमत 60,500 रुपये प्रति किलोग्राम हैं । वहीं मुंबई सराफा बाजार में चांदी की कीमत 60,500 रुपये प्रति किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article