Gold Silver Price Today: नए साल से पहले सोना-चांदी के दामों में भारी उछाल ! जानिए आज के लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rate Today : बजने लगी है शादी की शहनाईयां ! सस्ती हो गई चांदी तो क्या रहा आज सोने का भाव, फटाफट करे चेक

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 173 रुपये की तेजी के साथ 55,074 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जानें कितना रहा सोना-चांदी का दाम

इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 54,901 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 926 रुपये की तेजी दर्शाती 70,205 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘डॉलर में गिरावट आने से सोने की कीमतों में तेजी जारी रही।’’

 ग्लोबल मार्केट में कितना हुआ दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,807.60 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी तेजी दर्शाता 24.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘'डॉलर के कमजोर होने से एशियाई कारोबार में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में तेजी रही।'

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article