Gold Silver Price Today : आज सोना-चांदी के भावों में आया जबरदस्त उछाल ! दशहरा पर खरीदारी करने से पहले चेक करे लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today : आज सोना-चांदी के भावों में आया जबरदस्त उछाल ! दशहरा पर खरीदारी करने से पहले चेक करे लेटेस्ट रेट

नई दिल्‍ली।  Gold Silver Price Today आने वाले दिन जहां पर 5 अक्टूबर दशहरा है वहीं सोना-चांदी की खरीददारी करने वाले ग्राहकों के लिए आज के दाम बढ़ गए है जहां पर भारतीय वायदा बाजार में वैश्विक तेजी का सोने के भाव पर कोई असर नहीं हुआ है वहीं पर सोना-चांदी के दामों मे उछाल देखा गया है।

आज कितना हुआ सोना-चांदी

आपको बताते चलें कि, मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX)  पर सोने का भाव (Gold Rate Today)  शुरुआती कारोबार में आज 0.07 फीसदी गिरावट के साथ खुला है. चांदी (Silver Rate Today)  का भाव आज हरे निशान में खुला है और यह 0.90 फीसदी तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा मंगलवार को एमसीएक्‍स पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 9 : 10 बजे 35 रुपये टूटकर 50,130 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज चांदी का भाव 549 रुपये बढ़कर प्रति किलो 61,460  रुपये हो गया है. चांदी में ट्रेडिंग 61,288 रुपये से शुरू हुई थी।

ग्लोबल मार्केट में कितना हुआ सोना

आपको बताते चलें कि, अतंरराष्‍ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी भाव में जबरदस्‍त तेजी आई है. सोने का भाव जहां 1.90 फीसदी चढ़ा है, वहीं चांदी ने 8.46 फीसदी की छलांग लगाई है. आज सोने का हाजिर भाव 1,695.92 डॉलर प्रति औंस हो गया है। वहीं 3 अक्टूबर के दामों से तुलना करें तो, कल सोना 0.10 फीसदी उछला था. शुक्रवार को इसमें 0.12 फीसदी का उछाल आया था. चांदी का भाव भी आज 8.46 फीसदी उछलकर 20.72 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article