Advertisment

Gold Silver Price Today: आज फिर से सोना की कीमतों में आया उछाल ! फटाफट चेक कर लें अपने शहर का रेट

सोना-चांदी के दामों को लेकर लेकर खबर है कि, पितृ पक्ष के बाद नवरात्रि पर सोना के दामों में उछाल आया है।

author-image
Bansal News
नवरात्रि आते ही बाजारों में बढ़ी रौनक, सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव की उम्मीद

Gold Silver Price Today: व्यापार की ताजातरीन खबरों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर सोना-चांदी के दामों को लेकर लेकर खबर है कि, पितृ पक्ष के बाद नवरात्रि पर सोना के दामों में उछाल आया है। वहीं पर इधर चांदी की कीमतों मे गिरावट नजर आ रही है।

Advertisment

जानें आज कितना हुआ दाम

आपको बताते चलें कि,  आज 26 सितंबर को सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए महंगा होकर 49,492 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, वायदा बाजार, यानी MCX पर दोपहर 12 बजे सोना 14 रुपए की बढ़त के साथ 49,415 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा चांदी के दामों की बात की जाए तो, र्राफा बाजार में ये 1,016 रुपए सस्ती होकर 55,084 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। MCX पर दोपहर 12 बजे ये 553 रुपए कमजोर होकर 55,700 रुपए पर ट्रेड कर रही थी।

ग्लोबल मार्केट में कितना हुआ दाम

आपको बताते चलें कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,636.12 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। इसके अलावा खबर आ रही है कि, नवरात्रि में सोना-चांदी के दामो में बदलाव हो गया है जिसमें आने वाले दिनों में इसके दामों में भी तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में अभी सोना खरीदना या इसमें निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

today silver rate today silver price today gold price in india today gold price today gold and silver price stacking silver silver stacking Silver rate today silver prices Silver Price Today silver price prediction silver price news silver price forecast silver price analysis silver price 2022 Silver Price silver market silver coins silver bullion Silver price of silver gold rate today Gold Price Today gold price Gold And Silver buy silver
Advertisment
चैनल से जुड़ें