Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में फिर बदलाव, जानें आज के भाव

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में फिर बदलाव, जानें आज के भावGold-Silver Price Today: There is a change in the price of gold and silver, know today's price

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में फिर बदलाव, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी के दामों में 300 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। जिसके बाद सोमवार को दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,050 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं चांदी की कीमत 61,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही है।

महानगरों में इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 50,260 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 46,940 रुपए प्रति दस ग्राम है। कोलकाता में सोने के भाव 49,100रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,050 रुपए प्रति दस ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 45,940 रुपए प्रति दस ग्राम है।

चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज 300 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 61,700रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 61,700रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article