Gold Silver Price today: सोने चांदी की कीमतों में फिर हुआ बड़ा बदलाव, जानें आज के भाव -

Gold Silver Price today: सोने चांदी की कीमतों में फिर हुआ बड़ा बदलाव, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के छठवे दिन सोने चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा गया है। आज सोने की कीमत में 300 रूपए प्रति दस ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमत मे भी 700 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। सोने की कीमत में तेजी आने के बाद आज 22 कैरेट सोने की कीमत 46,150 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रही है। वहीं आज चांदी की कीमत में भी तेजी देखी गई है जिसके बाद चांदी के दाम 63,200 रूपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहे हैं।

महानगरों में इतने पहुंचे भाव
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद 24 कैरेट सोने के भाव 50,350 रुपये प्रति दस ग्राम हैं। तो वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 47,150 रुपये प्रति दस ग्राम है। इसके साथ ही कोलकाता में सोने के भाव 49,050 रूपये प्रति दस ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,150 रुपये प्रति दस ग्राम हैं । मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 46,150 रुपये प्रति दस ग्राम है।

चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज बढ़ोतरी देखी गई है। गिरावट देखी गई है। जिसके बाद दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 63,200 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 63,200 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password