Gold Silver Price Today : शादी की खरीदारी आज होगी शानदार ! सस्ता हुआ सोना-चांदी, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 52 रुपये की गिरावट के साथ 56,475 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Gold Silver Price Today :  शादी की खरीदारी आज होगी शानदार ! सस्ता हुआ सोना-चांदी, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 52 रुपये की गिरावट के साथ 56,475 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जानें कितना हुआ सोना-चांदी का भाव

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,527 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 850 रुपये की गिरावट के साथ 68,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एक्सपर्ट ने कही ये बात

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोना 52 रुपये की गिरावट के साथ 56,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।’’ विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,901 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी लाभ के साथ 24.23 डॉलर प्रति औंस पर थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article