Gold Silver Price today: खुशखबरी! सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आज के भाव

Gold Silver Price today: खुशखबरी! सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आज के भावGold Silver Price today: Good News! Gold and silver became cheaper, know today's price

Gold Silver Price today: खुशखबरी! सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के तीसरी दिन बुधवार को सोने-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई है। आज बुधवार को सोने की कीमतों में 10 रुपए प्रति दस की गिरावट आई है। वहीं चांदी के दामों में 500 रुपए प्रति दस की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद आज 22 कैरेट सोने की कीमत 46,440 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रही है। वहीं चांदी में आज 500 रुपए की गिरावट आने के बाद चांदी की कीमत 63,000 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।

महानगरों में इतने पहुंचे भाव
सोने की कीमतों में आज 10 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। जिसके बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 50,670 रुपये प्रति दस ग्राम हैं। तो वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 47,370 रुपये प्रति दस ग्राम है। इसके साथ ही कोलकाता में सोने के भाव 49,490 रूपये प्रति दस ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,440 रुपये प्रति दस ग्राम हैं । मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 46,370 रुपये प्रति दस ग्राम है।

चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज 500 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 63,000 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 63,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article