Gold-Silver Price Today: सोने के बढ़े भाव, चांदी में कोई बदलाव नहीं, जानें कीमत

Gold-Silver Price Today: सोने के बढ़े भाव, चांदी में कोई बदलाव नहीं, जानें कीमतGold-Silver Price Today: Gold prices increased, no change in silver, know the price

Gold-Silver Price Today: सोने के बढ़े भाव, चांदी में कोई बदलाव नहीं, जानें कीमत

नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के दामों में तेजी दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमतों में आज किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा गया है। आज सोने की कीमतों में  10 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी दर्ज की गई जिसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 45,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रही है। इसके साथ ही आज चांदी के भाव आज 60,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहे हैं।

महानगरों में इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 49,730 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 46,500 रुपए प्रति दस ग्राम है। कोलकाता में सोने के भाव 48,580रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 45,570 रुपए प्रति दस ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 45,500रुपए प्रति दस ग्राम है।

चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज किसी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा गया है। दिल्ली में चांदी की कीमत 60,500 रुपये प्रति किलोग्राम हैं । वहीं मुंबई सराफा बाजार में चांदी की कीमत 60,500 रुपये प्रति किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article