Gold-Silver Price Today: लगातार चौथे दिन नहीं बदले सोने के भाव, चांदी में आई तेजी, जानें कीमत

Gold-Silver Price Today: लगातार चौथे दिन नहीं बदले सोने के भाव, चांदी में आई तेजी, जानें कीमतGold-Silver Price Today: Gold prices did not change for the fourth consecutive day, silver increased, know the price

Gold-Silver Price Today: लगातार चौथे दिन नहीं बदले सोने के भाव, चांदी में आई तेजी, जानें कीमत

नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया। वहीं आज चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। आज चांदी की कीमत में 200 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। आज 22 कैरेट सोने के भाव 46,140 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं आज चांदी के दामों में 200 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी आने के बाद चांदी की कीमत 63,400 रूपए प्रति किलोग्राम ट्रेंड कर रही है।

महानगरों में इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 50,340रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 47,000 रुपए प्रति दस ग्राम है। कोलकाता में सोने के भाव 49,250 रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,140 रुपए प्रति दस ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 46,000 रुपए प्रति दस ग्राम है।

चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज 200 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी देखी गई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 63,200 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 63,400 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article