Gold Silver Price Today: खुशखबरी ! आज शादी की खरीदारी करने का शानदार मौका ! जानिए आज का लेटेस्ट रेट

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,526 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Gold Silver Rate Today: रक्षाबंधन के बाद आज नरम हो गए सोने के दाम, फटाफट चेक कर लें दाम..

नई दिल्ली।  राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,526 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जानें कितना हुआ सोना-चांदी के भाव

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,631 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 52 रुपये की तेजी के साथ 69,694 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 105 रुपये की गिरावट के साथ 56,526 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।’’

एक्सपर्ट ने दिया बयान

विश्लेषकों ने कहा कि मंगलवार को डॉलर इंडेक्स के 0.18 प्रतिशत मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव रहा। अमेरिकी बॉन्ड आय में भी हालिया निम्न स्तर से सुधार आया। विदेशी बाजारों में सोना लाभ के साथ 1,910 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी लाभ के साथ 24.16 डॉलर प्रति औंस पर थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article