Gold-Silver Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में आई गिरावट, जानें आज के भाव

Gold-Silver Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में आई गिरावट, जानें आज के भावGold-Silver Price Today: Gold becomes expensive again, silver prices fall, know today's price

Gold-Silver Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में आई गिरावट, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। सोने चांदी की कीमतों में पिछले दिनों आई गिरावट के बाद एक बार फिर से बदलाव देखने को मिले हैं। जुलाई के तीसरे दिन सोने की कीमत जहां 50 रूपए प्रति दस ग्राम की दर से बढ़ी है तो वहीं चांदी की कीमतों में कमी देखी गई है। चांदी की कीमत 200 रूपये प्रति किलोग्राम कम हुई है। सोने में जहां 50 रूपये प्रति दस ग्राम की तेजी देखी गई है तो वहीं चांदी की कीमतों में 200 रूपये प्रति किलोग्राम की कमी देखी गई है। सोने के दाम बढ़ने  के बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 50 रूपये की बढ़ोतरी के साथ 46,240 रूपये प्रति दस ग्राम हो गई है। वहीं चांदी की कीमत 200 रूपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 68,500 रूपये प्रति किलोग्राम है।

महानगरों में इतने पहुंचे भाव
सोने के दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 50,360रूपये प्रति दस ग्राम है। तो वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 47,240 रूपये प्रति दस ग्राम है। इसके साथ ही कोलकाता में सोने के भाव 49,260 रूपये प्रति दस ग्राम है।

वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,350 रूपये प्रति दस ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 46,240 रूपये प्रति दस ग्राम है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article