Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी के भाव में आई गिरावट, जानें आज के भाव

Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी के भाव में आई गिरावट, जानें आज के भावGold-Silver Price Today: Gold becomes expensive again, silver prices fall, know today's price

Gold-Silver Price Today: सोना फिर हुआ महंगा, चांदी के भाव में आई गिरावट, जानें आज के भाव

भोपाल। सोने चांदी की कीमतों में पिछले दिनों आई गिरावट के बाद एक बार फिर से बदलाव देखने को मिले हैं। आज 21 जुलाई को सोने की कीमत 10 रूपए प्रति दस ग्राम की दर से बढ़ी है। वहीं चांदी की कीमतों में कमी देखी गई है। चांदी की कीमत में 900 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम बढ़ने के बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 47,410 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं चांदी की कीमत 900 रुपये प्रति किलो ग्राम की गिरावट के साथ 66,600 रुपये प्रति किलोग्राम है।

महानगरों में इतने पहुंचे भाव

सोने के दाम बढ़ने के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 51,720 रुपये प्रति दस ग्राम है। तो वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव48,310 रुपये प्रति दस ग्राम है। इसके साथ ही कोलकाता में सोने के भाव 50,210 रूपये प्रति दस ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 47,410 रुपये प्रति दस ग्राम हैं । मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 47,310 रुपये प्रति दस ग्राम है।

चांदी के रहे यह दाम

चांदी के भाव में आज गिरावट देखी गई है जिसके बाद दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 66,600 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में आज चांदी 66,600 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article