Gold-Silver Price Today: साल के आखिरी दिन सस्ता हुआ सोना, चांदी में आई तेजी, जानें ताजा रेट

नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर शुक्रवार को सोने की कीमतों में 10 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। वहीं चांदी के भाव में 600 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 47,040 रुपए और चादीं की कीमत 62,200 रुपए ट्रेंड कर रही है।
महानगरों में इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 51,310, मुंबई में 24कैरेट सोने के भाव 48,750,कोलकाता में 24कैरेट सोने के भाव 49,740 दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव
47,040 मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 46,750है।
चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज तेजी दर्ज की गई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 62,200रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 62,200रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।