Gold Silver Price today: सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानें आज के भाव

Gold Silver Price today: सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानें आज के भावGold Silver Price today: Gold and silver prices fall, know today's price

Gold Silver Price today: सोने-चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के पहले दिन सोने चांदी की कीमतों में भारी बदलाव देखा गया है। आज सोने-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में आज सोमवार को 10 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमतों में 300 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। आज शनिवार को 22 कैरट सोने की कीमत 46,390 रुपए ट्रेंड कर रही है। वहीं चांदी में 300 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट के बाद आज चांदी के दाम 62,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहे है।

महानगरों में इतने पहुंचे भाव
सोने की कीमतों में आज 10 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 50,480,रुपये प्रति दस ग्राम हैं। तो वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 47,190 रुपये प्रति दस ग्राम है। इसके साथ ही कोलकाता में सोने के भाव 49,180 रूपये प्रति दस ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,280 रुपये प्रति दस ग्राम हैं । मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 46,190 रुपये प्रति दस ग्राम है।

चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज 300 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 62,000 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 62,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article