Gold Silver Price today: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें कीमत

Gold Silver Price today: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें कीमतGold Silver Price today: Gold and silver became cheaper today, know the price

Gold Silver Price today: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें कीमत

नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के चौथे दिन सोने चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा गया है। आज गुरूवार को सोने की कीमत में 90 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमत मे भी 400 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। वहीं सोने की कीमत में गिरावट आने के बाद 22 कैरेट सोने के दाम 46,950  रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं चांदी में 400 रुपये प्रति किलोग्राम गिरावट आने के बाद इसकी कीमत 67,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रही है।
महानगरों में इतने पहुंचे भाव
सोने की कीमतों में गिरावट आने के बाद 24 कैरेट सोने के भाव 51,220 रुपये प्रति दस ग्राम हैं। तो वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 47,970रुपये प्रति दस ग्राम है। इसके साथ ही कोलकाता में सोने के भाव 49,900 रूपये प्रति दस ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,950 रुपये प्रति दस ग्राम हैं । मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 46,970 रुपये प्रति दस ग्राम है।

चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज गिरावट देखी गई है। जिसके बाद दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 67,600 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 67,600 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article