Gold-Silver Price Today:सोने-चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव,जानें आज के भाव

नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के पहले दिन सोने चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा गया है। आज सोने की कीमत में 10 रूपए प्रति दस की तेजी दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमत मे 50 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में तेजी के बाद आज 22 कैरेट सोने की कीमत 47,150 रुपये प्रति दस ग्राम से ट्रेंड कर रही है। वहीं चांदी की कीमत में 50 रुपए प्रति किलो ग्राम की रिरावट आने के बाद चादी की कीमत 67,850 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही है।
महानगरों में इतने पहुंचे भाव
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद 24 कैरेट सोने के भाव 51,430 रुपये प्रति दस ग्राम हैं। तो वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 48,380 रुपये प्रति दस ग्राम है। इसके साथ ही कोलकाता में सोने के भाव 50,100 रूपये प्रति दस ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 47,150 रुपये प्रति दस ग्राम हैं । मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 47,380 रुपये प्रति दस ग्राम है।
चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज गिरावट देखी गई है। जिसके बाद दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत 67,850 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 67,850 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।