Gold-Silver Price Today: दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए आज कितने बढ़े भाव

Gold-Silver Price Today: दिवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए आज कितने बढ़े भाव

नई दिल्ली। देशभर में सोने-चांदी (Gold Price ) के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के पहले दिन सोमवारे को सोने-चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। आज सोने-चांदी दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। जिसके बाद सोमवार को दिल्ली के सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने के भाव 46,920 वहीं चांदी की कीमत 66,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

महानगरो में इतने पहुंचे भाव
सोने की कीमतों में आज बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने के 51,180, मुंबई में 24 कैरेट सोने के भाव 47,670कोलकाता में सोने के भाव 49,720रुपए प्रति दस ग्राम है। वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 46,920 मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 46,670रुपए प्रति दस ग्राम है।

चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज तेजी दर्ज की गई है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 66,000रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 66,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही हैं।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password