Gold Rate Today: सोने में गिरावट से राहत, चांदी के दाम स्थिरट, पढ़ें आज का सोने-चांदी का भाव

Gold Rate Today: देश में आज मंगलवार 8 जुलाई 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इस गिरावट से उन लोगों को राहत मिली जो लंबे समय से सोना खरीदने का मन बना रहे हैं। gold-silver-price-today-8-july-2025 aaj-ka-sona-chandi-bhav-bhoapl-indore-azx

Gold Rate Today

Gold Rate Today

Gold Rate Today: देश में आज मंगलवार 8 जुलाई 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इस गिरावट से उन लोगों को राहत मिली जो लंबे समय से सोना खरीदने का मन बना रहे हैं। वहीं चांदी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। जानिए आज आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी के रेट।

आज का सोने का रेट (Gold Rate Today 8 July 2025)

24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 98,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि कल (7 जुलाई) को 98,820 प्रति 10 ग्राम थी।

  • 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,090 प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोने की कीमत ₹73,710 प्रति 10 ग्राम रही।

भोपाल गोल्ड रेट (Bhopal Gold Rate Today 8 July 2025)

भोपाल सराफा बजार में भी आज सोने की कीमत में गिरावट देखी गई। 24 कैरेट सोना 9,889 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 9,065 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। इसके साथ ही 18 कैरेट सोने का भाव 7,417 प्रति ग्राम है।

इंदौर गोल्ड रेट (Indore Gold Rate Today 8 July 2025)

इंदौर सराफा बाजार में सोने की कीमत स्थिर बनी हुई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 9,889 प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 9,065 प्रति ग्राम है। इसके साथ ही 18 कैरेट सोने की कीमत 7,417 दर्ज की गई।

बड़े शहरों में सोने का भाव (Gold Rate Today)

शहर24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)18 कैरेट (₹/10 ग्राम)
  दिल्ली  ₹98,430  ₹90,240  ₹73,830
  मुंबई  ₹98,280  ₹90,090   ₹73,710
  चेन्नई  ₹98,280  ₹90,090  ₹74,340
  कोलकाता ₹98,280  ₹90,090  ₹73,710
  बेंगलुरु  ₹98,280  ₹90,090  ₹73,710
  चंडीगढ़  ₹98,430  ₹90,240  ₹73,830
  आगरा  ₹98,430  ₹90,240  ₹73,830
  हैदराबाद  ₹98,280  ₹90,090  ₹73,710
  अहमदाबाद  ₹98,320  ₹90,140  ₹73,750
  भोपाल  ₹98,330  ₹90,140  ₹73,750

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास : 1972: भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जन्म हुआ था।

चांदी का दाम (Silver Rate Today 8 July 2025) 

8 जुलाई को चांदी की कीमत में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। देश के लगभग सभी शहरों में चांदी की दरें एक समान बनी हुई हैं

शहरचांदी की कीमत (₹/किलो)
  दिल्ली  ₹1,09,900
  मुंबई  ₹1,09,900
  बेंगलुरु  ₹1,09,900
  हैदराबाद  ₹1,09,900
  आगरा   ₹1,09,900
  चेन्नई  ₹1,09,900
  औरंगाबाद   ₹1,09,900
  भोपाल  ₹1,09,900
  भिवंडी  ₹1,09,900
  गाजियाबाद  ₹1,09,900
  मैसूर  ₹1,09,900

गोल्ड में इनवेस्ट करने के 3 सही और सेफ तरीके

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB)

यह भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है। इसमें सालाना 2.5 % इंटरेस्ट भी मिलता है और मैच्योरिटी पर सोने की मार्केट बैल्यु भी मिलती है। यह डिजिटल और टैक्स लाभ वाला ऑप्शन है।

गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF)

यह शेयर मार्केट के ज़रिए ट्रेड किया जाने वाला इनवेस्टमेंट है, जिसमें फिजिकल गोल्ड रखने की जरूरत नहीं होती। इसमें पारदर्शिता और लिक्विडिटी ज्यादा होती है।

डिजिटल गोल्ड या गोल्ड सेविंग ऐप्स

Paytm, PhonePe, Google Pay जैसी ऐप्स पर आप कुछ ग्राम से शुरुआत करके डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। इसे फिजिकल गोल्ड में कन्वर्ट भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें कैंसिल, बिहार-गुजरात, मुंबई, हैदराबाद जाने वालों की बढ़ी परेशानी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article