Gold Silver Price: सस्ता हुआ सोना,चांदी के रहे ये भाव,जानें ताजा रेट

Gold Silver Price: सस्ता हुआ सोना,चांदी के रहे ये भाव,जानें ताजा रेट

भोपाल। देशभर में सोने-चांदी Gold Price के दाम लगातार उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे हैं। आज हफ्ते के आखिरी दिन यानी रविवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई है, वहीं चांदी की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने के भाव में आज 10 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 47,790 रुपए वहीं चांदी 64,900 रुपए ट्रेंड कर रही है।

महानगरों में इतने पहुंचे भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 52,090 रुपए, मुंबई में 24कैरेट सोने के भाव 49,520 रुपए, कोलकाता में 24कैरेट सोने के भाव 50,390 रुपए वहीं, दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव 47,740 रुपए और मुंबई में 22 कैरेट सोने के भाव 47,520 रुपए है।

चांदी के रहे यह दाम
चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 64,900 रुपये प्रति किलोग्राम हैं वहीं मुंबई के बाजारों में भी आज चांदी 64,900 रुपये प्रति किलोग्राम से ट्रेंड कर रही है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password