GoldSilver Price Today 5 October 2025: ये है आज का सोना-चांदी का भाव, 24K, 22K, गोल्ड के रेट में आई गिरावट, देखें

Gold Price Today 5 October 2025: आज सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट और तेजी का मिश्रित रुझान देखा गया। gold-rate-today-price-bhopal-indore-sarafa-bazaar-lucknow-raipur-aaj-ka-sona-chandi-ka-bhav-5-october-2025-festival-season-hindi-news-xap/

GoldSilver Price Today 5 October 2025: ये है आज का सोना-चांदी का भाव,  24K, 22K, गोल्ड के रेट में आई गिरावट, देखें

Gold Price Today in India: अक्टूबर की शुरुआत में ही सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के रेट में तेजी देखी गई। शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार बंद रहते हैं, इसलिए ये भाव रविवार (5 अक्टूबर 2025) के लिए भी मान्य रहेंगे।

सोना-चांदी के दामों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली का सीधा असर पड़ा है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, भोपाल, जयपुर समेत देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने का भाव और चांदी के ताजा रेट।

आज का सोना-चांदी का रेट

शुद्धता (कैरेट) सोने का भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट ₹1,16,954
23 कैरेट ₹1,16,486
22 कैरेट ₹1,07,130
18 कैरेट ₹87,716
14 कैरेट ₹68,418
चांदी 999 ₹1,45,610 प्रति किलो

पिछले दिन का रेट और बदलाव (4 अक्टूबर 2025)

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,16,954 प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले सत्र के मुकाबले 500 रुपये कम थी। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,45,610 प्रति किलो पर पहुंच गई, जो पिछले दिन की तुलना में थोड़ी बढ़त के साथ रही।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,20,600 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी ₹1,50,000 प्रति किलो पर रही (सभी करों सहित)। यह पिछले 5 दिनों से जारी तेजी के बाद पहली बड़ी गिरावट थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में गिरावट देखी गई। गुरुवार को सोना 3,897.20 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद घटकर 3,863.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, चांदी 48.10 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद 47.34 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

शहरवार आज का सोना रेट 

22 कैरेट सोने का रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

भोपाल और इंदौर: ₹1,09,500

दिल्ली, जयपुर, लखनऊ: ₹1,09,600

मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल: ₹1,09,450

24 कैरेट सोने का रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

भोपाल और इंदौर: ₹1,19,450

दिल्ली, जयपुर, ल खनऊ, चंडीगढ़: ₹1,19,550

मुंबई, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरु: ₹1,19,400

चेन्नई: ₹1,19,460

ये भी पढ़ें पंजाब से खाली राज्यसभा सीट पर AAP का बड़ा फैसला, अरविंद केजरीवाल की जगह बिजनेसमैन राजेंद्र गुप्ता को मौका

शहरवार चांदी का रेट 

शहर चांदी का रेट (₹ प्रति किलो)
जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद ₹1,55,000
चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, केरल ₹1,65,000
भोपाल, इंदौर ₹1,55,000
कैसे पहचानें असली और खरा सोना (Gold Purity Check Tips)

हॉलमार्क देखें

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता बताने के लिए हॉलमार्क दिया जाता है।

24 कैरेट गोल्ड: 99.9% शुद्ध होता है। इस पर 999 अंकन होता है।

22 कैरेट गोल्ड: लगभग 91.6% शुद्ध होता है। इस पर 916 लिखा रहता है।

23 कैरेट गोल्ड: लगभग 95.8% शुद्धता होती है, जिस पर 958 अंकन होता है।

18 कैरेट गोल्ड: 75% शुद्धता होती है और इस पर 750 अंकित होता है।

14 कैरेट गोल्ड: लगभग 58.5% शुद्ध होता है।

24 कैरेट सोना पूरी तरह शुद्ध होने के कारण इसका उपयोग आमतौर पर सिक्के या निवेश के लिए किया जाता है, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का उपयोग जेवर बनाने में किया जाता है क्योंकि इनमें मजबूती के लिए तांबा, जिंक या चांदी जैसी अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं।

ये भी पढ़ें : Latest Update: Women World Cup 2025 में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत, दुनिया में मनेगा विश्व शिक्षक दिवस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article