Gold Rate Today: फिर महंगा हुआ सोना, चांदी भी गिरी, जानिए आज के ताज़ा रेट

Gold Rate Today 18 September 2025:आज शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सोना अपने पीक लेवल के करीब कारोबार कर रहा है, वहीं चांदी भी महंगी हुई है।

Gold Rate Today: फिर महंगा हुआ सोना, चांदी भी गिरी, जानिए आज के ताज़ा रेट

Gold Rate Today 18 September 2025: आज शुक्रवार 19 सितंबर 2025 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सोना अपने पीक लेवल के करीब कारोबार कर रहा है, वहीं चांदी भी महंगी हुई है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उथल-पुथल और डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट के चलते भारत में भी सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव हो रहा है।

सोने का ताजा रेट

22 कैरेट सोना आज 150 रुपये महंगा होकर ₹1,02,200 प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट सोने का भाव भी तेजी के साथ बढ़कर ₹1,11,100 प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया है। यानी पिछले दिन के मुकाबले आज सोना 150 रुपये तक महंगा हुआ है।

चांदी का भाव (Silver Price Today)

चांदी आज 2,000 रुपये उछलकर ₹1,33,000 प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। कल की तुलना में यह बड़ी तेजी मानी जा रही है।

निवेशकों के लिए सलाह

सोना अभी भी अपने पीक लेवल के करीब है। ऐसे में निवेशकों के सामने यह सवाल है कि क्या सोना बेचकर मुनाफा बुक किया जाए या लंबे समय के लिए इंतजार किया जाए। विशेषज्ञों का मानना है कि सोना लंबे समय में सुरक्षित निवेश है, लेकिन अल्पकालिक उतार-चढ़ाव निवेशकों के फैसले पर असर डालते हैं।

19 सितंबर 2025 को प्रमुख शहरों में सोने का भाव

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,02,2201,11,480
चेन्नई1,02,3001,11,160
मुंबई1,02,2051,11,160
कोलकाता1,01,2051,11,160
जयपुर1,02,2201,11,480
नोएडा1,02,2201,11,480
गाजियाबाद1,02,2201,11,480
लखनऊ1,02,2201,11,480
बंगलुरु1,02,2051,11,160
पटना1,02,2051,11,160

भोपाल सराफा बाजार के भाव

भोपाल के सराफा बाजार में आज सोना और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला।

  • 22 कैरेट सोना – आज ₹1,00,320 प्रति 10 ग्राम (कल ₹1,00,604)

  • 24 कैरेट सोना – आज ₹1,09,440 प्रति 10 ग्राम (कल ₹1,09,750)

  • चांदी – आज ₹1,26,970 प्रति किलो (कल ₹1,26,030)

भोपाल में सोना करीब ₹310 सस्ता हुआ है जबकि चांदी में ₹940 की तेजी आई है।

देशभर में सोने-चांदी का औसत भाव

  • 24 कैरेट सोना – आज ₹1,09,530 प्रति 10 ग्राम (कल ₹1,09,830)

  • चांदी – आज ₹1,27,070 प्रति किलो (कल ₹1,26,120)

यानी आज के कारोबार में सोना करीब ₹300 सस्ता हुआ है जबकि चांदी ₹950 महंगी हुई है।

ये भी पढ़ें : Vitamin B12 Deficiency in Women: ये हैं महिलाओं में विटामिन B12 की कमी के शुरुआती लक्षण, जानें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article